newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, चांदनी चौक सुबह 9 से रात 9 बजे तक नॉन-मोटराइज्ड जोन रहेगा, यहां पढ़े डिटेल

चांदनी चौक का नवीनीकृत क्षेत्र नवंबर के पहले सप्ताह से जनता के लिए खुलेगा, लेकिन यह नॉन-मोटराइज्ड जोन होगा। यानी यहां वाहन नहीं आ-जा सकेंगे।

नई दिल्ली। चांदनी चौक का नवीनीकृत क्षेत्र नवंबर के पहले सप्ताह से जनता के लिए खुलेगा, लेकिन यह नॉन-मोटराइज्ड जोन होगा। यानी यहां वाहन नहीं आ-जा सकेंगे। गुरुवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस क्षेत्र का दौरा किया। 1.3 किलोमीटर के इस इलाके का दिसंबर 2018 से पुनर्विकास चल रहा था।

dlhi

चांदनी चौक पैदल यात्रा और सौंदर्यीकरण परियोजना की प्रारंभिक समय सीमा 21 मार्च, 2020 थी, लेकिन बाद में इसे मई तक बढ़ा दिया गया था। अब दिल्ली के मुख्यमंत्री ने घोषणा की है कि इस क्षेत्र को नवंबर में जनता के लिए खोल दिया जाएगा। वहीं इस क्षेत्र को सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक गैर-मोटर चालित क्षेत्र घोषित किया जाएगा। इस पूरी परियोजना का बजट लगभग 90 करोड़ रुपये है।

delhi

पीडब्ल्यूडी मंत्री सत्येंद्र जैन के साथ क्षेत्र का निरीक्षण करते हुए केजरीवाल ने कहा, “चांदनी चौक का यह क्षेत्र एक ऐतिहासिक स्थान है, हम एक बार फिर इसकी पुरानी महिमा को लौटाएंगे। हम उम्मीद करते हैं कि पुनर्विकास के बाद ज्यादा संख्या में पर्यटक इस क्षेत्र में आएंगे।”

उच्चतम न्यायालय द्वारा वायु प्रदूषण के स्तर में वृद्धि के कारण दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाने के बाद से इस परियोजना का काम धीमी गति से चल रहा था। वहीं कोरोनावायरस महामारी के कारण लॉकडाउन की घोषणा के बाद काम पूरी तरह से रुक गया था। अधिकारियों ने कहा कि निर्माण कार्य मई में फिर से शुरू हुआ लेकिन श्रमिकों के गृहनगर चले जाने के कारण काम की गति नहीं बढ़ पा रही है।

delhi

व्यापारियों का एक वर्ग इसे गैर-मोटर चालित क्षेत्र बनाने के निर्णय का विरोध कर रहा है। दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने अरविंद केजरीवाल को लिखा है कि वह इसे गैर-मोटर चालित क्षेत्र बनाने के फैसले पर पुनर्विचार करें, क्योंकि यह एक वाणिज्यिक और आवासीय स्थान है।