newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

बिप्लब देब बोले, बाहर से लौटे लोग राज्य की पूंजी हैं, बोझ नहीं

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने कहा है कि बाहर से लौटे लोग राज्य की पूंजी हैं, बोझ नहीं। सरकार ने दूसरे राज्य से लौटे लोगों का डाटा बैंक बनाने का काम शुरू कर दिया है।

अगरतला। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने कहा है कि बाहर से लौटे लोग राज्य की पूंजी हैं, बोझ नहीं। सरकार ने दूसरे राज्य से लौटे लोगों का डाटा बैंक बनाने का काम शुरू कर दिया है। उनके कौशल का उपयोग करते हुए उन्हें राज्य के भीतर ही अवसर प्रदान किया जाएगा। देब ने कहा कि ये जरूर हो सकता है कि त्रिपुरा में लोगों को उतनी सैलरी नहीं मिल सके जितनी की उन्हें देश के महानगरों में मिलती थी। मगर दूसरे राज्यों से लौटे लोगों को अपने प्रदेश में अवसर मुहैय्या कराने के लिए उनकी सरकार हर संभव कोशिश करेगी।

Biplab Deb

राज्य के सिपाहीजला जिले में क्वारंटाइन सेंटरों का दौरा करने गए मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने कहा कि दूसरे राज्य से लौटे लोगों को उनके स्किल के हिसाब से राज्य में ही नौकरी के अवसर प्रदान किए जाएंगे। और जिन लोगों में कोई स्किल नहीं है। उन्हें स्किल डेवलपमेंट के माध्यम से प्रशिक्षण देकर उनका कौशल विकास किया जाएगा।

Biplab Deb

मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने सिपहीजला जिले के पंचायत स्तरीय क्वारंटाइन केंद्रों का दौरा किया। पंचायत स्तर पर बने क्वारंटाइन केंद्रों में कार्य कर रहे कर्मियों और आशा कर्मियों से उन्होंने सीधा संवाद किया। इसके अलावा देब ने क्वारंटाइन केंद्र में रह रहे लोगों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी के साथ व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस अवसर पर उनसे मिलने पहूंचे पंचायत अध्यक्ष और सचिवों से उन्हों केंद्र और राज्य सरकार के योजनाओं की जमीनी हालात का फीडबैक लिया। दरअसल राज्य सरकार ने कोरोना के खिलाफ अभियान में ग्राम पंचायत स्तर पर क्वारंटाइन केंद्र स्थापित किया है। इनके देखरेख और ग्रामीण इलाकों में होम क्वरांटाइन प्रदत लोगों की निगरानी का जिम्मा ग्राम प्रधान, सचिव, पंचायत अध्यक्ष और सचिवों को दिया गया है।

Biplab Deb

मानिक सरकार को चुनावी पटकनी देकर त्रिपुरा की सत्ता पर काबिज होने वाले मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने पहले उनके दिल में जगह बनाई लेकिन अब उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री के घर में भी जगह बना ली है। पंचायत स्तरीय क्वरांटाइन केंद्रों में नियम कानून के पालन, वहां की व्यवस्था और देहात के क्षेत्रों में इंस्टीट्यूशनल क्वारंटाइन और होम क्वारंटाइन के पालन की स्थिति का जायजा लेने सिपाहीजला गए देब ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ सीपीएम नेता मानिक सरकार के गृह विधानसभा धनपूर में एक पंचायत क्वारंटाइन केंद्र का जायजा लेने भी गए। मुख्यमंत्री के पहुंचने की खबर सुनकर लोगों में भारी उत्साह दिखा। कई लोगों ने कहा कि कोरोना के इस संकट काल में उनके चुने हुए नेता मानिक सरकार एकबार भी क्षेत्र के लोगों का हालचाल जानने नहीं पहुंचे। मगर धनपूर से विपक्ष का नेता होने के बावजूद भी मुख्यमंत्री बिप्लब देब क्षेत्रवासियों का कुशलक्षेम पूछने पहुंच गए।