newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

ड्रैगन लद्दाख बॉर्डर पर कर रहा था घुसपैठ की कोशिश, लेकिन भारत ने किया कुछ ऐसा

भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच उत्तरी सिक्किम और लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर पिछले एक सप्ताह में दो बार हाथापाई हो चुकी है। सूत्रों ने कहा था कि उत्तरी सिक्किम में दोनों सेनाओं के बीच झड़प के दौरान चार भारतीय जवान और चीन के आधा दर्जन सैनिक घायल हो गए थे।

नई दिल्ली। सिक्किम सीमा पर भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच झड़प के बाद इस बार चीन ने लद्दाख के पास एलएसी पर हिमाकत दिखाई है। लद्दाख में LAC के पास चीनी चॉपर्स देखे जाने का मामला सामने आया है। हालांकि उसकी इस हरकत को भारतीय वायुसेना के जांबाज जवानों और एयरक्राफ्ट ने नाकाम कर दिया। वायुसेना ने इसके बाद वहां गश्त बढ़ा दी। हालांकि, आईएएफ के अधिकारियों ने इसे ‘सामान्य दिनचर्या’ (रूटीन अफेयर) बताया है। यह घटना पिछले हफ्ते लद्दाख और उत्तरी सिक्किम में भारतीय सेना के जवानों और चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के जवानों के बीच झड़पों के बाद हुई है।

भारतीय वायु सेना (आईएएफ) के एक अधिकारी ने कहा, “चीन के सैन्य हेलीकॉप्टरों ने अपने क्षेत्र में और हमारे लड़ाकू विमानों ने हमारे क्षेत्र में उड़ान भरी है। यह सामान्य दिनचर्या है।”

उन्होंने एलएसी पर आक्रामक रुख की बात को भी खारिज कर दिया। अधिकारी ने कहा, “मंगलवार को भी चीनी सैन्य हेलीकॉप्टर एलएसी के करीब उड़ान भर रहे थे और हमारे विमान भी नियमित रूप से उड़ान भर रहे थे।”

आक्रामक रवैये के बारे में पूछे जाने पर, अधिकारी ने स्पष्ट रूप से कहा, “इसे अनावश्यक रूप से सनसनीखेज बनाया जा रहा है। यह एक नियमित मानक संचालन प्रक्रिया है।” एलएसी के पास चीन के सैन्य हेलीकॉप्टरों को उड़ाने के कार्य को भारतीय सैन्य प्रतिष्ठान द्वारा एक उकसावे के रूप में देखा जा रहा है।

India-China-border

अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं के विपरीत, एलएसी स्पष्ट रूप से चिह्न्ति नहीं है। भारत-चीन सीमा विवाद 3,488 किलोमीटर लंबे एलएसी को शामिल करता है। भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच उत्तरी सिक्किम और लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर पिछले एक सप्ताह में दो बार हाथापाई हो चुकी है। सूत्रों ने कहा था कि उत्तरी सिक्किम में दोनों सेनाओं के बीच झड़प के दौरान चार भारतीय जवान और चीन के आधा दर्जन सैनिक घायल हो गए थे।