newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Bihar: उधर नीतीश ने छोड़ा BJP का साथ इधर चिराग पासवान का गेम हो गया सेट, अपने हनुमान को बड़ी जिम्मेदारी देने जा रहे PM मोदी

Bihar: सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के चीफ चिराग पासवान को विधिवत केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल खबर सामने आ रही है। भाजपा से सूबे के बारे में अपना खाका पेश करने के अलावा, चिराग ने भाजपा  से 2025 के विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए के ‘सीएम फेस’ को साफ करने के लिए भी कहा है।

नई दिल्ली। बिहार में एनडीए का साथ छोड़कर नीतीश कुमार ने महागठबंधन के साथ मिलकर सरकार बना ली थी। लेकिन जब से नीतीश कुमार ने आरजेडी के साथ मिलकर सरकार बनाई है तबसे वो लगातार किसी ना किसी वजह से विवादों में घिरे हुए। इसके अलावा भाजपा से अलग होने के बाद से नीतीश कुमार को 2024 लोकसभा चुनाव में विपक्ष का पीएम पद का कैंडिडेट माना जा रहा है। नीतीश कुमार ने 2024 के 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गए है और वो फ्रंटफुट पर आकर बेटिंग करने में लग गए है। इसके साथ ही नीतीश कुमार मोदी सरकार को घेरने के लिए विपक्षी दलों को एक साथ आने की अपील भी कर रहे है। बीते दिनों नीतीश ने दिल्ली में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, एनसीपी प्रमुख शरद पवार समेत कई विपक्षी पार्टियों के नेताओं से मुलाकात कर चुके है। लेकिन जहां बिहार में नीतीश कुमार ने भाजपा का साथ छोड़ा। वहीं अब भाजपा ने बिहार में नीतीश को घेरने के लिए बड़ा दांव चला है। खुद को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हनुमान बताने वाले चिराग पासवान को बड़ी जिम्मेदारी देने जा रही है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के चीफ चिराग पासवान को विधिवत केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल खबर सामने आ रही है। भाजपा से सूबे के बारे में अपना खाका पेश करने के अलावा, चिराग ने भाजपा  से 2025 के विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए के ‘सीएम फेस’ को साफ करने के लिए भी कहा है। ऐसे माना जा रहा है कि चिराग पासवान को भाजपा केंद्र में मंत्री बना सकती है।सूत्रों ने बताया कि चिराग पासवान भाजपा के साथ लगातार संपर्क में है, ऐसे माना जा रहा है कि उन्हें NDA में शामिल होने के लिए मनाय जा रहा है।

ज्ञात हो कि, केंद्र सरकार में चिराग पासवान के विपक्षी और चाचा पशुपति कुमार पारस मंत्री हैं। लिहाजा स्थिति साफ है कि मौके का फायदा उठाकर चिराग ने सख्त तेवर अपना लिया है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि, हालांकि चिराग को मोदी सरकार में एक मंत्रालय की पेशकश भी की गई है। मगर चिराग अपनी पार्टी का फ्यूचर और 2025 के विधानसभा चुनावों में NDA में अपनी भूमिका के बारे में सुनिश्चित करना चाहते हैं। जो कि 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद होने हैं। ऐसे में बिहार में भाजपा के लिए अकेले दम 40 लोकसभा सीटें जीतने मुश्किल है जिसको देखते हुए भाजपा ने विपक्षी खेमे को पटखनी देने के लिए अभी से रणनीती तैयार कर ली है।