मुजफ्फरनगर के बाद अब लखनऊ में योगी सरकार की दंगाइयों पर गाज, 82 लोगों को ‘संपत्ति’ का नोटिस
योगी सरकार ने अब लखनऊ के बलवाइयों पर गाज गिराना शुरू कर दिया है। लखनऊ में सार्वजनिक संपत्ति का नुकसान करने वालों की पहचान कर ली गई है। उन्हें नोटिस जारी किए जा रहे हैं। इसी तरह की कार्यवाही मुजफ्फरनगर में भी की गई थी।
नई दिल्ली। योगी सरकार ने अब लखनऊ के बलवाइयों पर गाज गिराना शुरू कर दिया है। लखनऊ में सार्वजनिक संपत्ति का नुकसान करने वालों की पहचान कर ली गई है। उन्हें नोटिस जारी किए जा रहे हैं। इसी तरह की कार्यवाही मुजफ्फरनगर में भी की गई थी।
लखनऊ जिला प्रशासन में कुल 82 ऐसे लोगों की पहचान की है। इन लोगों को बलवे में हुई संपति नुकसान के लिए नोटिस जारी किया गया है। वसूली के इस नोटिस के जरिए ऐसे लोगों से नुकसान की भरपाई करवाने की तैयारी है। सीसीटीवी फुटेज और वीडियो ग्राफी में पहचान के बाद इन सभी लोगो को वसूली का नोटिस जारी किया गया है।
इससे पहले प्रशासन ने मुजफ्फरनगर में 50 दुकानों को सील कर दिया। इन पर सार्वजनिक संपत्ति का नुकसान करने और बवाल भड़काने का आरोप था। लखनऊ में जिला प्रशासन ने चार सदस्यी पैनल बनाया है। यह पैनल इस बात का आकलन करेगी कि यहां पुलिस के साथ की गई हिंसा के दौरान कितनी सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचा है।
पूरे राज्य में यूपी पुलिस वीडियो फुटेज के जरिए उपद्रवियों की पहचान करने में जुटी हुई है ताकि उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जा सके। कई जिलों के जिलाधिकारियों और पुलिस प्रमुखों ने मीडिया से कहा है कि वो उपद्रवियों की पहचान करने में जुटे हुए हैं।