newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

मंत्री कमल रानी के निधन पर सीएम योगी और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जताया दुख

उत्तर प्रदेश के योगी आदित्यनाथ सरकार में प्राविधिक शिक्षा मंत्री कमल रानी वरुण का रविवार को निधन हो गया। उनके निधन पर सीएम योगी और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने दुख जताया है।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के योगी आदित्यनाथ सरकार में प्राविधिक शिक्षा मंत्री कमल रानी वरुण का रविवार को निधन हो गया। वह कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण लखनऊ के संजय गांधी पीजीआई में भर्ती थी।

yogi keshav

सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि

उनके निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी है।

kamal rani

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि “प्राविधिक शिक्षा मंत्री कमल रानी वरुण नहीं रही। उनका इलाज राजधानी के एसजी पीजीआई में चल रहा था। वो कोरोना पॉजिटिव थीं। उनके निधन पर मैं अपनी श्रद्धांजलि देता हूं। शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना भी व्यक्त करता हूं। वह एक लोकप्रिय जननेता थीं। उन्होंने अपने दायित्व का बहुत अच्छे से निर्वहन किया। उनका दिवंगत होना समाज, सरकार और पार्टी के बहुत बड़ी क्षति है। एक बार पुन: उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।”

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने दी श्रद्धांजलि

शिक्षा मंत्री कमल रानी वरुण के निधन पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी श्रद्धांजलि दी है।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की कैबिनेट मंत्री कमल रानी जी का कोरोना के कारण निधन हो गया है। इस सूचना से मैं बहुत दुखी हूं। मैं उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। भगवान उनके परिजनों और उनके समर्थकों को यह दुख सहने की शक्ति दें।