newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Gujarat: सीएम विजय रूपाणी ने दिया राज्य के अधिकारियों और कर्मचारियों को त्योहार पर विशेष तोहफा

Gujarat: गुजरात (Gujarat) के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी (Vijay Rupani) ने आज 500 करोड़ रुपए की घोषणा की जिसके जरिए दिवाली के त्यौहार पर 5 लाख से अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों को 10,000 ब्याज मुक्त अग्रिम रकम मिल सकेगी।

नई दिल्ली। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने आज 500 करोड़ रुपए की घोषणा की जिसके जरिए दिवाली के त्यौहार पर 5 लाख से अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों को 10,000 ब्याज मुक्त अग्रिम रकम मिल सकेगी। यह राज्य सरकार की तरफ से यहां के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए विशेष उपहार है।

इस अग्रिम राशि को पाने के लिए राज्य सरकार के द्वारा डिजिटल लेनदेन को प्रोत्साहित करने के लिए RuPay कार्ड अधिकारियों और कर्मचारियों को दी जाएगी। जिसके जरिए वह यह अग्रिम रकम बिना ब्याज के इस त्यौहारी मौसम में पा सकेंगे। यह राशि राज्य सरकार के अधिकारियों और कर्मचारियों को बिना ब्याज के 10 बराबर मासिक किस्तों में चुकानी होगी।

Vijay Rupani

मुख्यमंत्री के इस निर्णय से छोटे व्यापारियों को बढ़ावा मिलेगा। देश और राज्य की अर्थव्यवस्था को भी नई गति मिलेगी।