newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

UP: बसपा सुप्रीमो मायावती के जन्मदिन पर CM योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई

Mayawati Birthday: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा सुप्रीमो मायावती (Mayawati) का आज 65वां जन्मदिन है। कोरोना काल में मायावती ने अपने जन्मदिन को सेलिब्रेट करने के लिए दिशा निर्देश जारी किए हैं।

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा सुप्रीमो मायावती (Mayawati) का आज 65वां जन्मदिन है। कोरोना काल में मायावती ने अपने जन्मदिन को सेलिब्रेट करने के लिए दिशा निर्देश जारी किए हैं। मायावती ने कार्यकर्ताओं से अपील की है कि कोरोना महामारी के चलते व इसके नियमों का पालन करते हुए पूरी सादगी से तथा इससे पीड़ित अति-ग़रीबों व असहायों आदि की अपने सामर्थ के अनुसार मदद करके ‘जनकल्याणकारी दिवस’ के रूप में मनायें तो बेहतर। साथ ही उन्होंने इस मौके पर सबको केक काटने से मना किया है।

BSP Supremo Mayawati

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने बसपा सुप्रीमो मायावती को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री एवं बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती जी को उनके जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। प्रभु श्री राम से उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करता हूं।

बता दें कि मायावती देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश की 4 बार मुख्यमंत्री रह चुकी हैं। वे एक सख्त प्रशासक के रूप में भी जानी जाती है।