newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

UP: हाथरस मर्डर केस में CM योगी का बड़ा एक्शन, सभी आरोपियों पर NSA लगाने का आदेश

Hathras Murder Case: हाथरस केस में अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। सीएम योगी ने मामले में खुद संज्ञान लेते हुए सभी आरोपियों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) लगाने के भी निर्देश दिए हैं।

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) का हाथरस (Hathras) एक बार फिर सुर्खियों में है। दरअसल यहां एक शख्स की गोली मारकर हत्या का मामला सामने आया है। खबरों के अनुसार बेटी के साथ छेड़खानी की शिकायत पुलिस में करना एक पिता को भारी पड़ गया। जिसके बाद शिकायत से चिढ़े शोहदों ने लड़की के पिता पर कई राउंड गोलियां चलाकर उसकी हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश के चलते शख्स को मौत के घाट उतार दिया गया। यह घटना हाथरस के सासनी इलाके के नौजपुरा गांव की है। वहीं हाथरस केस में अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। सीएम योगी ने मामले में खुद संज्ञान लेते हुए सभी आरोपियों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) लगाने के भी निर्देश दिए हैं।

इससे पहले पुलिस ने जानकारी दी है कि हाथरस में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया, “थाना सासनी के ग्राम नौजपुर में एक व्यक्ति को कुछ लोगों ने गोली मार दी। अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई। 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।”

पुलिस ने बताया कि, मृतक ने मुख्य अभियुक्त पर आज से ढ़ाई साल पहले छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कराया था। इसके लिए वह एक महीने जेल भी गया था। आरोपी की पत्नी और मौसी की मृतक की दो बेटियों से कहासुनी हो गई। इसके बाद आरोपी और मृतक में बहस हो गई और उसने परिवार के कुछ लड़कों को बुलाकर उन पर गोली चला दी।

वीडियो क्लिप में पीड़िता को एक पुलिस स्टेशन के बाहर रोते हुए और न्याय की मांग करते हुए देखा गया है। उसे वीडियो में कहते सुना गया, “कृपया मुझे न्याय दें .. कृपया मुझे न्याय दें। पहले, उसने मेरे साथ छेड़छाड़ की और अब उसने मेरे पिता को गोली मार दी। वह हमारे गांव आया था। वहां छह-सात लोग थे। मेरे पिता की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। उसका नाम गौरव शर्मा हैं।”