newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

UP: यूपी की जनसंख्या नीति पर बेतुका बयान देने वाले सलमान खुर्शीद को CM योगी का करारा जवाब

Uttar Pradesh: एक अंग्रेजी न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि, ‘जाकी रही भावना जैसी, प्रभु मूरत देखी तिन तैसी…जिनके भाव और जिनके कृत्य जैसे रहे हैं, वो जायज और नाजायज की बात करते हैं। जो इस धरती पर आया है, वो सब जायज है कुछ भी हमारे लिए नाजायज नहीं है।

नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद (Salman Khurshid) एक बार फिर विवादों में घिर गए है। दरअसल हाल ही में सलमान खुर्शीद ने यूपी की जनसंख्या नीति को लेकर सवाल उठाते हुए विवादित बयान दिया था। जिस पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने पलटवार किया है और कांग्रेस नेता की जमकर क्लास लगाई है। बता दें कि फर्रुखाबाद में मीडिया से बात करते हुए सलमान खुर्शीद ने विवादित बयान था खुर्शीद ने कहा कि, पहले योगी सरकार के मंत्रियों को ये बताना चाहिए कि उनके कितने बच्चे हैं। इसके साथ ही उन्हें ये भी बताना चाहिए कि कितने बच्चे जायज हैं और कितने बच्चे नाजायज हैं।

Salman Khurshid Congress Leader

एक अंग्रेजी न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि, ‘जाकी रही भावना जैसी, प्रभु मूरत देखी तिन तैसी…जिनके भाव और जिनके कृत्य जैसे रहे हैं, वो जायज और नाजायज की बात करते हैं। जो इस धरती पर आया है, वो सब जायज है कुछ भी हमारे लिए नाजायज नहीं है। ये कांग्रेस की सोच है और कांग्रेस अपनी सोच के साथ कम की है। आगे उन्होंने कहा कि पूर्व कानून मंत्री से पूछना चाहिए कि क्या वास्तव में मानवता का अपमान कर रहे है।

इससे पहले यूपी सरकार की इस जनसंख्या नीति को लेकर सरकार के मंत्री मोहसिन रजा पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि जनसंख्या नियंत्रण कानून के विषय पर हमारी सरकार जनता से राय ले रही है। जनता की जो भी राय सामने आएगी उसको ध्यान में रखकर इस कानून के ड्राफ्ट में क्या बदलाव करना है उसपर विचार किया जाएगा। वहीं उन्होंने इस बारे में भी कहा कि इस कानून को सरकार जरूर लाएगी और सरकार इसके लिए प्रतिबद्ध है।