newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Gorakhpur Temple: घायल जवानों से मिलने पहुंचे CM योगी, जाना उनका हाल-चाल

Gorakhpur Temple: उन पर धारदार हमला कर दिया है। हमले के बाद पुलिसकर्मियों को उपचार हेतु अस्पताल में भी भर्ती करवाया गया था। उधर, इस पूरे प्रकरण को संज्ञान में लेने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ  घायल पुलिसकर्मियों से मुखातिब होने पहुंचे थे, जहां उन्होंने उनका हाल चाल जाना। इसके अलावा मुख्यमंत्री गोरखधाम मंदिर का मुआयना करने भी पहुंचे। उधर, खबर है कि मंदिर पर हमला करने वाले हमलावर को 12 दिन के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

नई दिल्ली। गोरखपुर मंदिर…कभी अखबारों की सुर्खियों में तो कभी टीवी हैंडलाइंस में इस मंदिर का जिक्र होता ही रहता था। रविवार की सुबह भी यह मंदिर एकाएक चर्चा में चर्चा में आ गया लेकिन इस बार चर्चा की वजह बेदह ही भयावह थी। अहमद मुर्तजा नामक शख्स हाथ में धारदार हथियार लेकर लोगों को मारने पर आमादा हो चुका था। मंदिर में दाखिल होने की जद्दोजहद में मसरूफ था, लेकिन वो तो गनीमत रही कि मंदिर की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों ने उसके नापाक इरादों को धरातल पर उतरने से पहले ही उसे रोक लिया लेकिन इस बीच मुर्तजा सुरक्षाकर्मियों को अपने कहर का शिकार बना लिया।

cm yogi

उन पर धारदार हमला कर दिया है। हमले के बाद पुलिसकर्मियों को उपचार हेतु अस्पताल में भी भर्ती करवाया गया था। उधर, इस पूरे प्रकरण को संज्ञान में लेने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ  घायल पुलिसकर्मियों से मुखातिब होने पहुंचे थे, जहां उन्होंने उनका हाल चाल जाना। इसके अलावा मुख्यमंत्री गोरखधाम मंदिर का मुआयना करने भी पहुंचे। उधर, खबर है कि मंदिर पर हमला करने वाले हमलावर को 12 दिन के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

वहीं, उक्त मामले की कड़ी जंच करने हेतु सीएम योगी जांच के आदेश दे दिए हैं। मीडिया में आई खबरों के मुताबिक, मुर्तजा ने अल्लाह हू अकबर के नारे लगाकर हमला किया था। इस पूरी घटना का 34 सेकेंड का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें हमलावर हाथों से हथियार लहराता हुआ नजर आ रहा है। हमलावर के हाव भाव से साफ जाहिर हो रहा है कि वो जिहादी मानसिकता का शिकार हो चुका है। बताया जा रहा है कि उसने कैमिकल इंजीनियंरग की पढ़ाई की। बहरहाल, शासन की तरफ से जांच के आदेश दिए जा चुके हैं। अब ऐसे में यह देखना होगा कि आगे चलकर इस पूरे मामले में क्या कुछ सच्चाई निकलकर सामने आती है।