Lucknow: सीएम योगी ने भगवान धन्वंतरि की प्रतिमा का किया अनावरण

Lucknow: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने आज लखनऊ में भगवान धन्वंतरि की प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान उनके साथ राज्यपाल आनंदीबेन पटेल (Anandiben Patel) भी मौजूद रही।

Avatar Written by: November 12, 2020 10:28 am
yogi2

लखनऊ। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने आज लखनऊ में भगवान धन्वंतरि की प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान उनके साथ राज्यपाल आनंदीबेन पटेल (Anandiben Patel) भी मौजूद रही। आनंदीबेन पटेल और सीएम योगी ने बटन दबाकर भगवान धन्वंतरि की प्रतिमा का अनावरण किया और दीप प्रज्जवलित कर पांच दिवसीय प्रकाश पर्व की विधिवत शुरूआत की। इस मौके पर उन्होने आर्युवेद के पुरातन और गौरवशाली इतिहास से जुड़ी प्रदर्शनी का अवलाेकन किया।

प्रदर्शनी में आर्युवेदाचार्यों की हस्तलिखित पांडुलिपियों की प्रतिकृति उकेरी गयी थी जिसकी मूल लिपि प्रयागराज समेत अन्य पौराणिक नगरों में सुरक्षित है।सीएम योगी ने बारीकी से प्रदर्शनी का अवलाेकन किया और आयोजकों से आर्युवेद से जुड़ी पुस्तकों का एक सेट देने को कहा। इस मौके पर मुख्य सचिव आर के तिवारी और अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल समेत अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

गौरतलब है कि आर्युवेद के जनक भगवान धन्वंतरि की पूजा के साथ पांच दिवसीय प्रकाश पर्व की शुरूआत होती है। यह पर्व कार्तिक मास की त्रयोदशी को मनाया जाता है। इस दिन भगवान धनवंतरी और धन के स्वामी कुबेर की पूजा की जाती है।

  • yogi

  • yogi2

  • CM Yogi Adityanath

  • CM Yogi Adityanath

  • CM Yogi Adityanath