newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

AIIMS में रामायण के पात्रों का माखौल उड़ाने पर शिकायत दर्ज, परशुराम स्वाभिमान सेना ने जताई घोर आपत्ति

हौज खास पुलिस थाने में दर्ज कराई एफआईआर में स्वाभिमान सेना ने रामलीला मंचन पर घोर आपत्ति जताई और कहा कि रामायण के पात्रों का मजाक उड़ाना की घटना अत्यंत अशोभनीय और निंदनीय है।रामयाण के पात्रों का मजाक बनाने वालों पर कार्रवाई की जानी चाहिए!

नई दिल्ली: हाल में दिल्ली एम्स के छात्रों पर रामलीला के नाम पर रामायण का मजाक उड़ाते हुए देखा गया था. इसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था और तब इन छात्रों के खिलाफ लोगों का आक्रोश भी देखने को मिला था. अब इन छात्रों के खिलाफ हौज ख़ास पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई गयी है.

हौजखास थाने में दर्ज करवाई शिकायत 
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) परिसर में दशहरा के मौके पर एमबीबीएस के छात्रों ने रामलीला मंचन किया तो उस पर बवाल खड़ा हो गया। एम्स परिसर में आयोजित कार्यक्रम में रामायण के कुछ पात्रों का मजाक उड़ाने पर बवाल मचा और इसे लेकर कई लोगों ने नाराजगी जाहिर की।
अब इस मामले पर परशुराम स्वाभिमान सेना ने पुलिस स्टेशन में शिकायत भी दर्ज कराई है। हौज खास पुलिस थाने में दर्ज कराई एफआईआर में स्वाभिमान सेना ने रामलीला मंचन पर घोर आपत्ति जताई और कहा कि रामायण के पात्रों का मजाक उड़ाना की घटना अत्यंत अशोभनीय और निंदनीय है।रामयाण के पात्रों का मजाक बनाने वालों पर कार्रवाई की जानी चाहिए!

क्या था पूरा मामला!

दरअसल दिल्ली एम्स के छात्रों ने रामलीला का आयोजन किया था। यहां रामलीला को बेहद हल्के अंदाज में पेश करने के नाम पर अपशब्दों का इस्तेमाल किया जा रहा था। पात्रों के नामों को अपमानजनक शब्दों के साथ संबोधित किया जा रहा था। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने अपना आक्रोश जाहिर किया था। छात्रों पर कार्रवाई की मांग की जा रही थी। हालाँकि बाद में छात्रों ने माफ़ी मांग ली थी।