newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

EVM पर सवाल उठाने वाले अपनी ही पार्टी के नेताओं पर कार्ति चिदंबरम देखिए क्या बोल गए

Bihar Election: ईवीएम(EVM) पर उदित राज(Udit Raj) के अलावा कांग्रेस(Congress) के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने भी सवाल खड़े कर दिए हैं। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने ईवीएम को लेकर कहा कि ईवीएम टैम्पर प्रूफ नहीं है।

नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर मतगणना का दौर अभी जारी है। सामने आ रहे रूझानों में NDA को बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है। वहीं रूझानों की मानें तो भारतीय जनता पार्टी अभी तक सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। गौरतलब है कि जैसे-जैसे रूझानों में NDA आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे बाकी राजनीतिक दलों की तरफ से EVM को लेकर सवाल खड़े किए जाने लगे हैं। इसमें कांग्रेस के नेता भी शामिल हैं। बता दें कि कांग्रेसी नेता उदित राज ने ईवीएम पर सवाल उठाते हुए ट्वीट में लिखा कि, ‘जब मंगल ग्रह और चांद की ओर जाते उपग्रह की दिशा को धरती से नियंत्रित किया जा सकता है तो ईवीएम हैक क्यों नहीं की जा सकती? ऐसे में ईवीएम पर फिर से सवाल होने पर कांग्रेस नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम ने करारा जवाब दिया है।

evm

बता दें कि हार करीब देख ईवीएम पर सवाल खड़ा करने वालों को करारा जवाब देते हुए कार्ति चिदंबरम ने ट्वीट कर कहा कि “किसी चुनाव के नतीजे चाहे जो आएं लेकिन अब समय आ गया है कि हमें EVM को दोष देना बंद कर देना चाहिए। मेरा अपना अनुभव है कि ईवीएम प्रणाली मजबूत, सटीक और विश्वसनीय है।”

karti chidambaram

बता दें कि ईवीएम पर उदित राज के अलावा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने भी सवाल खड़े कर दिए हैं। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने ईवीएम को लेकर कहा कि ईवीएम टैम्पर प्रूफ नहीं है। मध्य प्रदेश में भाजपा से पीछे होने के बाद दिग्विजय ने कहा कि ऐसी कई सीटें थीं जहां हमारी जीत निश्चित थी लेकिन वहां हजारों वोट से पीछे हैं।

Udit Raj

इसके अलावा बिहार के मधेपुरा से चुनाव लड़ रहे और जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष पप्पू यादव ने भी ईवीएम पर सवाल उठाया है। पप्पू यादव ने कहा कि ईवीएम को लेकर कई जगह शिकायतें आई हैं। ये ठीक नहीं है। पप्पू यादव मधेपुरा से तीसरे नंबर पर चल रहे हैं।