newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

कांग्रेस की आंखों पर देश विरोध की पट्टी चढ़ी हुई है : जे पी नड्डा

जेपी नड्डा ने कहा देश की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए सरकार के द्वारा कई कदम उठाए गए हैं। हर कोई सरकार के स्टैंड का स्वागत कर रहा है। लेकिन कांग्रेस पार्टी विरोध कर रही है।

नई दिल्ली। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। नड्डा ने कहा कि संकट के समय पूरा देश एक है, लेकिन कांग्रेस पार्टी के आंख पर देश विरोध की पट्टी लगी हुई है। नड्डा ने कहा कि आज पूरा देश सरकार के साथ खड़ा है। संकट की घड़ी में मोदी सरकार देश, गांव गरीब किसानों और महिलाओं के कल्याण के लिए कई कदम उठा रही है। देश की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए सरकार के द्वारा कई कदम उठाए गए हैं। हर कोई सरकार के स्टैंड का स्वागत कर रहा है। लेकिन कांग्रेस पार्टी विरोध कर रही है।

jp nadda

जेपी नड्डा ने कहा कि जब पूरा देश मोदी जी के साथ एकजुट होकर कोरोना से लड़ रहा हो, कांग्रेस के कुछ नेता जनता के हौसले को तोड़ना चाहते हैं, देश में हाहाकार मचाना चाहते हैं। आपदा की इस घड़ी में देश को बांटना चाहते हैं। ऐसा कर कांग्रेस अपने दिवालियापन का परिचय दे रही है।

JP_Nadda

जेपी नड्डा ने ये बातें शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के अवध, काशी, गोरखपुर और कानपुर क्षेत्रों के विधायकों, संगठन मंत्रियों और सांसदों के साथ बैठक में कहीं। बैठक वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये की गई। बैठक में संगठन महामंत्री बीएल संतोष भी मौजूद थे।

nadda on

इस मौके पर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री की अपील को सफल बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि 5 अप्रैल को रात 9 बजे मोमबत्ती, दिया, टार्च या मोबाइल का लाइट जलाकर एकजुटता का संदेश दे।