‘सर्कस जैसी हो गई है कांग्रेस, विश्व में नहीं देखा ऐसा अजूबा’, अध्यक्ष तलाश रही Congress पर CM शिवराज सिंह का तंज

Madhya Pradesh: आगे अपने संबोधन में छत्तीसगढ़ कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए शिवराज सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस में ‘फिफ्टी-फिफ्टी’ चल रहा है। मध्यप्रदेश में तो कांग्रेस पार्टी कमलनाथ तक सिमट चुकी है। मुख्यमंत्री, नेता प्रतिपक्ष, प्रदेश अध्यक्ष और स्टार प्रचारक सारे पदों पर कमलनाथ काबिज हैं या रहे हैं।

रितिका आर्या Written by: October 17, 2021 10:47 am
shivraj singh.

नई दिल्ली। शनिवार को राजधानी दिल्ली में कांग्रेस कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठक के बीच मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस के नेतृत्व को निशाने लिया। कांग्रेस पार्टी की तुलना सर्कस के करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि दल की स्थिति किसी सर्कस की तरह हो गई है। राज्य के खंडवा संसदीय उपचुनाव के मद्देनजर संसदीय क्षेत्र के अधीन आने वाले बुरहानपुर के फोफनार में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए शिवराज सिंह ने कहा कि आज राजधानी दिल्ली में विपक्षी दल कांग्रेस की कार्यसमिति की बैठक च रही है। ये एक ऐसा दल है जिसके अध्यक्ष का पता नहीं है। श्रीमती सोनिया गांधी कार्यकारी अध्यक्ष हैं। पार्टी में एक ‘जी 23’ ग्रुप अलग चल रहा है। इसके आगे शिवराज सिंह ने कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर वार करते हुए कहा कि राहुल गांधी कुछ नहीं है लेकिन जब पंजाब के मुख्यमंत्री को हटाने का फैसला लेना होता है तो वो फैसला ले लेते हैं। ये सब एक तरह से सर्कस सा लगता है।


इसके आगे मामा शिवराज सिंह ने कहा, “दुनिया में ऐसा कोई अजूबा नहीं देखा। पंजाब में कैप्टन को मुख्यमंत्री पद से हटाकर चन्नी को बैठा दिया गया दूसरी ओर सिद्धू तो उस तरह ही हैं कि हम तो डूबेंगे सनम, तुम्हें भी ले डूबेंगे।”

sonia gandhi

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में ‘फिफ्टी-फिफ्टी’ चल रहा

आगे अपने संबोधन में छत्तीसगढ़ कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए शिवराज सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस में ‘फिफ्टी-फिफ्टी’ चल रहा है। मध्यप्रदेश में तो कांग्रेस पार्टी कमलनाथ तक सिमट चुकी है। मुख्यमंत्री, नेता प्रतिपक्ष, प्रदेश अध्यक्ष और स्टार प्रचारक सारे पदों पर कमलनाथ काबिज हैं या रहे हैं। एक दूसरे नेता हैं तो वे हैं नकुलनाथ। प्रदेश कांग्रेस में अपने लोगों को ही निपटाने का काम किया जा रहा है।

Latest