newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

National Herald Case: सोनिया गांधी से ED की पूछताछ पर कांग्रेस लाल, सोशल मीडिया पर लोगों ने जमकर लगाई लताड़

National Herald Case: कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को प्रवर्तन निदेशालय (ED) के सवालों से सामना करना है। सूत्रों की मानें तो करीब दोपहर पौने बारह बजे तक सोनिया गांधी ED दफ्तर जाएंगी। इस दौरान उनके साथ राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी साथ जा सकते हैं। बता दें, सोनिया गांधी से पहले पूछताछ होनी थी, लेकिन उनको कोरोना हो गया था।

नई दिल्ली। नेशनल हेराल्ड मामले में जून महीने में राहुल गांधी से ईडी ने 5 दिन में करीब 50 घंटे की पूछताछ के बाद आज इसी मामले में कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को प्रवर्तन निदेशालय (ED) के सवालों से सामना करना है। सूत्रों की मानें तो करीब दोपहर पौने बारह बजे तक सोनिया गांधी ED दफ्तर जाएंगी। इस दौरान उनके साथ राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी साथ जा सकते हैं। बता दें, सोनिया गांधी से पहले पूछताछ होनी थी, लेकिन उनको कोरोना हो गया था। जिसके बाद उनकी ओर से ईडी से नई तारीख मांगी गई थी। ईडी ने इस पर सोनिया को 21 जुलाई को पेश होने के लिए कहा था। वहीं, सोनिया को पूछताछ के लिए तलब करने के ईडी के फैसले के खिलाफ कांग्रेस के तमाम बड़े नेता और कार्यकर्ता दिल्ली में संसद से लेकर देश के कई राज्यों में सड़क पर उतर चुके हैं।

Sonia Gandhi

सोनिया गांधी की पेशी से पहले भड़की कांग्रेस

नेशनल हेराल्ड केस को लेकर ईडी के सामने सोनिया गांधी की पेशी को लेकर कांग्रेस पार्टी गुस्से में है। इसी को लेकर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केन्द्र पर निशाना साधा। गहलोत ने कहा, ”सोनिया गांधी ने पूरे देश का दिल जीता है। उन्होंने यूपीए का गठन किया है। सोनिया गांधी ने यूपीए का गठन किया। सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री पद छोडा था. उनके परिवार में इंदिरा गांधी की शहादत हुई थीं। जबकि, पवन खेड़ा ने कहा कि नरेन्द्र मोदी और अमित शाह का एंजेसी से गठबंधन है। साजिश है कांग्रेस को रोकने का. विपक्ष को चुप कराने की साजिश है।” भले ही अशोक गहलोत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केन्द्र पर निशाना साधना चाहते हो लेकिन अब उनका ये वार उन्हीं पर भारी पड़ रहा है। लोग उनकी इस प्रेस कॉन्फ्रेंस पर उनकी धज्जियां उड़ा रहे हैं। नीचे देखिए लोगों के रिएक्शन…

यहां देखें लोगों के रिएक्शन

नेशनल हेराल्ड का मामला है क्या?

1937 में एजेएल कंपनी बनाकर नेशनल हेराल्ड अखबार निकाला गया था। कंपनी घाटे में गई, तो कांग्रेस ने उसे 90 करोड़ का कर्ज दिया। इस कर्ज के एवज में यंग इंडियन कंपनी को एजेएल ने अपने 99 फीसदी शेयर दे दिए। यंग इंडियन में सोनिया और राहुल गांधी के 38-38 फीसदी शेयर हैं। 99 फीसदी शेयर यंग इंडियन ने महज 1 करोड़ रुपए में खरीदे। इसी की जांच ईडी मनी लॉन्ड्रिंग के तहत कर रही है। इस मामले में पहले ही पार्टी के नेता पवन बंसल और मल्लिकार्जुन खड़गे से पूछताछ हो चुकी है। कांग्रेस के कोषाध्यक्ष रहे मोतीलाल वोरा का नाम भी इस कथित घोटाले में आया था। वोरा का पहले ही निधन हो चुका है। वहीं, एक और नेता ऑस्कर फर्नांडिस भी दिवंगत हो चुके हैं। कांग्रेस का कहना है कि सोनिया, राहुल और अन्य नेताओं पर कोई केस नहीं बनता और ये सबकुछ राजनीतिक साजिश है।