newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

विवादित ट्वीट करने वाले राहुल के करीबी पंकज पूनिया की बढ़ी मुश्किलें, देर रात पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई

दरअसल पूनिया ने यूपी में प्रवासियों और बस मुद्दे पर आपत्तिजनक ट्वीट किया था। पूनिया ने अपने ट्वीट में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर भी निशाना साधा था। हालांकि विरोध बढ़ने पर उन्होंने अपना ट्वीट डिलीट कर लिया था।

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता पंकज पूनिया के एक विवादित ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर जबरदस्त बवाल मच गया। इस ट्वीट के बाद भाजपा और संघ के कार्यकर्ताओं ने थाने में शिकायत दी थी जिसके बाद करनाल पुलिस ने पूनिया को गिरफ्तार कर लिया। उन्हें गुरुवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। दरअसल पूनिया ने यूपी में प्रवासियों और बस मुद्दे पर आपत्तिजनक ट्वीट किया था। पूनिया ने अपने ट्वीट में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर भी निशाना साधा था। हालांकि विरोध बढ़ने पर उन्होंने अपना ट्वीट डिलीट कर लिया था।

Congress leader Pankaj Punia

थाना मधुबन पुलिस ने विवादित ट्वीट करने के आरोपित कांग्रेस नेता पंकज पूनिया को गिरफ्तार किया। पूनिया के खिलाफ आइटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में यह कार्रवाई की गई है। विवादित ट्वीट के चलते हरियाणा से लेकर देशभर में चर्चा का विषय बने इस मामले में विवेक लांबा द्वारा पंकज पूनिया के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई थी। इसमें आरोप लगाया गया कि पंकज पूनिया ने अपने ट्विटर अकाउंट पर धार्मिक भावनाओं और उनके विश्वास को जानबूझ कर दुर्भावना पूर्ण रूप से अपमानित किया है।

इससे पहले  नोएडा पुलिस ने उनके खिलाफ आईटी एक्ट सहित तमाम धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। मुकदमा दर्ज किए जाने की पुष्टि गौतमबुद्धनगर जिला पुलिस मुख्यालय ने भी की। जिला पुलिस के मुताबिक, पंकज पूनिया ने सोशल मीडिया पर ट्विटर के जरिए मुख्यमंत्री पर अभद्र टिप्पणी की थी।

इस बाबत बुधवार को सेक्टर 39 थाना पुलिस ने पंकज पूनिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। ये मुकदमा धारा 295ए, 500, 505, 153ए और 66 आईटी एक्ट के तहत दर्ज किया गया। प्रकरण की जांच के लिए जिला पुलिस मुख्यालय ने अपर पुलिस उपायुक्त नोएडा के निर्देशन में विशेष टीम का गठन कर दिया है।

Congress leader Pankaj Punia 1

बता दें कि हरियाणा के कांग्रेस नेता पंकज पूनिया ने यूपी में कांग्रेस के 1000 बसों पर चल रहे विवाद पर किया था ट्वीट। बाद में बवाल बढ़ता देख पूनिया ने अपने ट्वीट के लिए खेद जताया था। पंकज पूनिया अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के भी सदस्य हैं। उनके इस ट्वीट के बाद से ट्विटर पर पूनिया को गिरफ्तार करने की मांग की जा रही थी।