newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

International Women’s Day: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ट्वीट कर घिरे राहुल गांधी, लोगों ने की फजीहत, कहा- राहुल पराजित हुआ, महिला से

International Women’s Day 2021: आपको बता दें कि महिलाओं के मुद्दों के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए हर साल 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। यह पहली बार 1911 में कुछ ही देशों में मनाया गया था, लेकिन 1975 के बाद दुनियाभर के देशों में मनाया जाने लगा। संयुक्त राष्ट्र ने 1977 में आधिकारिक तौर पर महिला दिवस को मान्यता दी।

नई दिल्ली। दुनियाभर में आज यानी 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women’s Day) मनाया जा रहा है। इस अवसर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड से सांसद राहुल गांधी समेत ने भी महिलाओं को सलाम किया।  कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट कर लिखा, ‘महिलाएं अपने दम पर इतिहास और भविष्य को बना सकती हैं। किसी को आपको रोकने न दें।’ आपको बता दें कि महिलाओं के मुद्दों के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए हर साल 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। यह पहली बार 1911 में कुछ ही देशों में मनाया गया था, लेकिन 1975 के बाद दुनियाभर के देशों में मनाया जाने लगा। संयुक्त राष्ट्र ने 1977 में आधिकारिक तौर पर महिला दिवस को मान्यता दी।


वहीं अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ट्वीट कर राहुल गांधी घिर गए। ट्विटर पर लोगों ने इस मौके पर राहुल गांधी की खिंचाई कर डाली। इतना ही नहीं यूजर्स ने राहुल को नारी शक्ति का उदाहरण देते हुए अमेठी सीट से भाजपा नेता स्मृति ईरानी से मिली करारी शिकस्त का ज्रिक भी कर डाला। एक यूजर ने लिखा, हां राहुल के कथन से सहमत हूं। “नारी शक्ति’ का ज्वलंत उदाहरण, स्मृति ईरानी है। राहुल के ख़ानदानी लोकसभा संसदीय चुनाव सीट ,अमेठी से राहुल को खदेड़ दिया। राहुल पराजित हुआ, महिला से। नारी शक्ति का जीता जागता उदाहरण है।

tweet