newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

आत्मनिर्भर भारत की नींव नेहरू ने रखी थी, मोदी सरकार सब बेच रही है : कांग्रेस

भारत के 74वें स्वतंत्रता दिवस (IndependenceDay) के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(PM Narendra Modi) ने लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित किया। वहीं अब पीएम मोदी के संबोधन को लेकर राजनीति शुरू हो गई है।

नई दिल्ली। भारत के 74वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित किया। वहीं अब पीएम मोदी के संबोधन को लेकर राजनीति शुरू हो गई है। पीएम मोदी के संबोधन को लेकर कांग्रेस (Congress) ने निशाना साधा है।

PM Modi and randeep singh

कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला (Congress leader Randeep Singh Surjewala ) ने कहा कि क्या सरकार लोकतंत्र में विश्वास करती है। हमें इस बारे में सोचने की जरूरत है। आत्मनिर्भर भारत की स्थापना पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने की थी। रणदीप सिंह सुरजेवाला ने मीडिया से बातचीत में कहा कि क्या सरकार लोकतंत्र में विश्वास करती है? इसके बारे में सोचने की जरूरत है। पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने आत्मनिर्भर भारत की स्थापना की थी। लेकिन इस सरकार ने सब कुछ बेच दिया।

Randeep Singh Surjewala ‏

पीएम मोदी ने लाल किले से मेक इन इंडिया के साथ मेक फॉर वर्ल्ड का दिया मंत्र

दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 74वें स्वतंत्रता दिवस पर देश को मेक इन इंडिया के साथ मेक फॉर वर्ल्ड का मंत्र दिया है। लाल किले की प्राचीर से उन्होंने कहा है कि आज दुनिया की बहुत बड़ी-बड़ी कंपनियां भारत का रुख कर रही हैं। हमें मेक इन इंडिया के साथ-साथ मेक फॉर वर्ल्ड के मंत्र के साथ आगे बढ़ना है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर कब तक हमारे ही देश से गया कच्चा माल, प्रोडक्ट बनकर भारत में लौटता रहेगा?

PM Narendra Modi

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत को आधुनिकता की तरफ तेज गति से ले जाने के लिए देश के ओवरऑल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट को एक नई दिशा देने की जरूरत है। ये जरूरत पूरी होगी नेशनल इंफ्रास्ट्रक्चर पाइपलाइन प्रोजेक्ट से। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इंफ्रास्ट्रक्चर पर देश 100 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। अलग-अलग सेक्टर्स के लगभग 7 हजार प्रोजेक्ट्स को चिह्न्ति भी किया जा चुका है। ये एक तरह से इंफ्रास्ट्रक्चर में एक नई क्रांति की तरह होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दौरान आत्मनिर्भर भारत पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि सिर्फ कुछ माह पहले तक एन.95 मास्कए पीपीई किटए वेंटिलेटर ये सब हम विदेशों से मंगाते थे। आज इन सभी में भारत, न सिर्फ अपनी जरूरतें खुद पूरी कर रहा है, बल्कि दूसरे देशों की मदद के लिए भी आगे आया है।

PM Modi Red Fort Lal qila
उन्होंने कहा कि एक समय था, जब हमारी कृषि व्यवस्था बहुत पिछड़ी हुई थी। तब सबसे बड़ी चिंता थी कि देशवासियों का पेट कैसे भरे। आज जब हम सिर्फ भारत ही नहीं, दुनिया के कई देशों का पेट भर सकते हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत का मतलब सिर्फ आयात कम करना ही नहीं, हमारी क्षमताएं हमारी क्रिएटिविटी, हमारी स्किल्स को भी बढ़ाना है।