newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

मध्य प्रदेश के कांग्रेस विधायक विशेष विमान से पहुंचे भोपाल

बीते दो दिन पहले कुछ विधायकों के आने की खबरों को लेकर भारी संख्या में कार्यकर्ता हवाईअड्डे पर जमा हो गए थे और विवाद की स्थिति बनी थी। तब पुलिस उप महानिरीक्षक इरशाद वली ने हवाईअड्डे पर निषेधाज्ञा 144 लागू करने की जानकारी दी थी। वह अब भी लागू है।

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के कांग्रेस विधायक विशेष विमान से रविवार को जयपुर से भोपाल पहुंच गए हैं। हवाईअड्डे पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। हवाईअड्डे पर निषेधाज्ञा 144 लागू है। कांग्रेस के जयपुर गए विधायको को रविवार को भोपाल लाया गया है। विधायकों के साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत और कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सुधांशु त्रिपाठी भी हैं। विधायकों को बस से एक होटल ले जाने की तैयारी है। वहीं विधायको की अगवानी के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हवाईअड्डे पर पहुंचे हैं।

Congress MLA in Bhopal Airport

राजा भोज विमान तल पर सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं, भारी संख्या में सुरक्षा जवानों को तैनात किया गया है। हवाईअड्डे पर भीड़ जमा न हो इसके भी प्रयास किए गए हैं।

Congress MLA in Bhopal
गौरतलब है कि बीते दो दिन पहले कुछ विधायकों के आने की खबरों को लेकर भारी संख्या में कार्यकर्ता हवाईअड्डे पर जमा हो गए थे और विवाद की स्थिति बनी थी। तब पुलिस उप महानिरीक्षक इरशाद वली ने हवाईअड्डे पर निषेधाज्ञा 144 लागू करने की जानकारी दी थी। वह अब भी लागू है।


ज्ञात हो कि, 11 मार्च को कांग्रेस के विधायकों को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव सुधांशु त्रिपाठी के साथ जयपुर भेजा था। यह विधायक चार दिन तक जयपुर के एक रिसॉर्ट में रहे, इस दौरान विधायकों ने कई मंदिरों और देव स्थलों का भ्रमण किया। इन विधायकों से कांग्रेस नेता मुकुल वासनिक व हरीश रावत ने भी संवाद किया था।