जिस स्कूटी पर बैठी थीं प्रियंका गांधी, पुलिस ने काटा उसका चालान
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा शनिवार की शाम को गिरफ्तार पूर्व आईपीएस एसआर दारापुरी के घर जा रही थीं। रास्ते में पुलिस ने उन्हें धारा 144 लगे होने के कारण जाने से रोक दिया।
नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा शनिवार की शाम को गिरफ्तार पूर्व आईपीएस एसआर दारापुरी के घर जा रही थीं। रास्ते में पुलिस ने उन्हें धारा 144 लगे होने के कारण जाने से रोक दिया। जिसके बाद प्रियंका गांधी एक कार्यकर्ता के साथ स्कूटी पर सवार हो गईं। हालांकि पुलिस ने स्कूटी को भी बाद में रोक दिया। जिसके बाद प्रियंका गांधी वाड्रा पैदल ही निकल पड़ीं।
स्कूटी पर बिना हेलमेट बैठने के मामले में अब लखनऊ ट्रैफिक पुलिस ने प्रियंका गांधी वाड्रा को चालान किया है। जिस स्कूटी पर प्रियंका गांधी वाड्रा बैठीं थीं, नियमों के उल्लंघन के लिए उस स्कूटी का 6300 रुपए का चालान किया है। यह स्कूटी धीरज गुर्जर चला रहे थे।
I am proud of you Priyanka for being compassionate & for reaching out to people who need you.
What you did was correct & there is no crime to be with people in need or in grief 2/2 pic.twitter.com/50GYKCx61M— Robert Vadra (@irobertvadra) December 29, 2019
पुलिस के अनुसार ड्राइविंग लाइसेंस के लिए 2500 रुपए, बिना हेलमेट गाड़ी चलाने के लिए 500 रुपए, ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने के लिए 300 रुपए, खराब नम्बर प्लेट या फाल्टी नंबर प्लेट के लिए 300 रुपए और खराब तरीके से गाड़ी चलाने का 2500 रुपए का चालान किया गया है।