newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Sonia Gandhi Health Update: जानिए अब कैसी हैं सोनिया गांधी, जयराम रमेश ने जारी किया हेल्थ बुलेटिन

Sonia Gandhi Health Update: जयराम रमेश ने एक बयान जारी करते हुए बताया कि, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का वर्तमान में उनके निचले रेसपिरेटरी प्रणाली में पाए गए फंगल संक्रमण के साथ अन्य पोस्ट-कोरोना लक्षणों का इलाज किया जा रहा है। उनपर लगातार निगरानी रखी जा रही है और इलाज किया जा रहा है।  

नई दिल्ली। बीते कुछ दिनों पहले कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी की अचानक स्वास्थ्य बिगड़ गया था। जिसके बाद सोनिया गांधी को  दिल्ली के गंगा राम अस्पताल में एडमिट करवाया गया था। इसी बीच अब सोनिया गांधी की हेल्थ अपडेट को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने सोनिया गांधी की सेहत को लेकर अपडेट दिया है। उन्होंने सोनिया गांधी की ताजा हेल्थ बुलेटिन जारी करते हुए बताया कि 12 जून को कांग्रेस अध्यक्ष की नाक से खून आया था। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इसके साथ ही जयराम रमेश ने बताया कि, सोनिया गांधी फिलहाल अस्पताल में एडमिट है और डॉक्टरों की एक टीम लगातार उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए हैं। गौरतलब है कि सोनिया गांधी कोरोनावायरस की चपेट में आने के बाद सेहत में सुधार न होने की वजह से उन्हें इलाज के लिए गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसकी जानकारी कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए दी थी।

sonia gandhi

जयराम रमेश ने एक बयान जारी करते हुए बताया कि, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का वर्तमान में उनके निचले रेसपिरेटरी प्रणाली में पाए गए फंगल संक्रमण के साथ अन्य पोस्ट-कोरोना लक्षणों का इलाज किया जा रहा है। उनपर लगातार निगरानी रखी जा रही है और इलाज किया जा रहा है।

बता दें कि बीते दिन कांग्रेस पार्टी ने रणदीप सुरजेवाला से मीडिया प्रभार छीन लिया और जयराम रमेश को इसकी जिम्मेदारी सौंप दी है। इसकी जानकारी कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने पत्र जारी करते हुए दी। ज्ञात हो प्रवर्तन निदेशालय ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को नेशनल हेराल्ड मामले में 08 जून को पेश होने के समन जारी किया था लेकिन कोरोना पॉजिटिव होने के चलते वो हाजिर नहीं हो पाई थीं। जिसके बाद ईडी 23 जून को पूछताछ के लिए बुलाया है।