newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

प्रियंका गांधी ने घर खाली करने से पहले भाजपा सांसद बलूनी को चाय पर बुलाया

प्रियंका गांधी के करीबी सहयोगी ने कहा कि सीपीडब्ल्यूडी और एस्टेट विभाग को बंगला सौंपने की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी।

झारखंड में चुनावी रैली में कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि, आप देश के पीएम हैं या फिर बंटवारे के?

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने 35 लोधी एस्टेट बंगला खाली करने से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी को चाय पर आमंत्रित किया। प्रियंका गांधी के करीबी सूत्रों ने कहा कि शनिवार को बंगले के नए अलॉटी बलूनी को औपचारिक निमंत्रण दिया गया। सूत्रों ने कहा कि यह बस शिष्टाचार वश किया गया है।

priyanka gandhi

कांग्रेस नेता को सरकार ने 1 जुलाई को सरकारी आवास खाली करने के लिए कहा था क्योंकि वह अब वह एसपीजी (विशेष सुरक्षा समूह) सुरक्षा प्राप्त लोगों की सूची में नहीं है।

Anil Baluni, BJP

प्रियंका गांधी के करीबी सहयोगी ने कहा कि सीपीडब्ल्यूडी और एस्टेट विभाग को बंगला सौंपने की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी।

Priyanka Gandhi Lucknow Pc

गृह मंत्रालय ने 30 जून के अपने कम्युनिकेशन में कहा था कि प्रियंका गांधी को अखिल भारतीय आधार पर सीआरपीएफ कवर के साथ ‘जेड प्लस’ सुरक्षा प्रदान की गई है जिसमें सरकारी आवास के आवंटन का कोई प्रावधान नहीं था।

प्रियंका अभी अस्थायी रूप से गुरुग्राम शिफ्ट हो रही हैं।