महाराष्ट्र में नहीं थम रहा कोरोना का कहर, हर दिन टूट रहा मौत का रिकॉर्ड

देश में कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है। भारत में इस महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र है। जहां एक दिन में कोरोना के 2436 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान कोरोना से 139 लोगों की मौत भी हुई है। महाराष्ट्र में कोरोना से एक दिन में मरने वालों की ये सबसे ज्यादा संख्या है।

Avatar Written by: June 7, 2020 9:34 am
maharashtra corona

मुंबई । देश में कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है। भारत में इस महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र है। जहां एक दिन में कोरोना के 2436 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान कोरोना से 139 लोगों की मौत भी हुई है। महाराष्ट्र में कोरोना से एक दिन में मरने वालों की ये सबसे ज्यादा संख्या है।

maharashtra corona

मरने वाले 139 लोगों में से 75 पुरुष और 64 महिलाएं हैं। इसके साथ अब तक कुल 2849 लोगों की मौत कोरोना से हो चुकी है। महाराष्ट्र में कुल मरीजों की संख्या 80, 229 हो गई है। राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या फिलहाल 42,215 है।

वहीं अब तक 35,156 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं। शनिवार को 1,475 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिली है। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा मरीज मुंबई से सामने आए हैं। ताजा आंकड़ों के बाद मुंबई में अब कोरोना संक्रमित 46,080 हो गए हैं।

Patna AIIMS Corona

आपको बता दें कि देश में कुल मरीजों की संख्या 2 लाख 26 हजार 770 है, जिसमें 6 हजार 348 लोगों की मौत हो चुकी है। राहत की बात ये है कि कोरोना से ठीक होने वालों का आंकड़ा बढ़ रहा है। अब तक करीब 50 फीसदी यानी 1 लाख 9 हजार 462 लोग ठीक हो चुके है। अभी देश में 1 लाख 10 हजार 960 एक्टिव केस हैं।