newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

रांची : कोरोना महामारी के बीच तेज प्रताप यादव को कमरा देना पड़ा महंगा, होटल मालिक पर FIR

लालू यादव(Lalu Prasad Yadav) ने अपने बेटे तेज प्रताप यादव(Tej Pratap Yadav) को रांची तलब करके अपनी नाराजगी जताई थी। दरअसल तेज प्रताप यादव ने रघुवंश प्रसाद के खिलाफ बयान देिया था जिसको लेकर लालू प्रसाद यादव तेज प्रताप से नाराज चल रहे हैं।

नई दिल्ली। कोरोना काल में रांची के एक होटल मालिक पर तेज प्रताप यादव को कमरा देना मुसीबत का कारण बन गया है। राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) नेता तेज प्रताप यादव रांची के होटल कैपिटल रेजिडेंसी में ठहरे थे। कोरोना काल को देखते हुए इस होटल के मैनेजर और मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इन पर लॉकडाउन नियमों का उल्लंघन करने का आरोप लगा है।

tej pratap new photo

गौरतलब है कि तेज प्रताप यादव अपने पिता लालू प्रसाद यादव से मिलने आए थे। जिसके लिए वो होटल कैपिटल रेजिडेंसी में ठहरे थे। इसके बाद होटल के मालिक के ऊपर लॉकडाउन नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में FIR दर्ज किया गया है। बता दें कि, लालू यादव रांची रिम्स में एडमिट हैं। तेज प्रताप यादव उनसे मिलने पहुंचे तो होटल कैपिटल रेजिडेंसी में ठहरे थे। उन्हें कमरा नंबर 507 अलॉट किया गया था। पुलिस टीम और सीओ की जांच में इस बात की पुष्टि की है।

yadav lalu prasad

बता दें कि, 31 अगस्त तक झारखंड में लॉकडाउन लगाया गया है। इस दौरान होटल और गेस्ट हाउस खोलने की इजाजत नहीं है। इसके बावजूद तेज प्रताप यादव के लिए होटल खोल दिया गया और उन्हें ठहरने की इजाजत दी गई। पुलिस अफसर का कहना है कि यह लॉकडाउन का उल्लंघन है।

TejPratap Yadav

इसके उलट लालू यादव ने अपने बेटे तेज प्रताप यादव को रांची तलब करके अपनी नाराजगी जताई थी। दरअसल तेज प्रताप यादव ने रघुवंश प्रसाद के खिलाफ बयान देिया था जिसको लेकर लालू प्रसाद यादव तेज प्रताप से नाराज चल रहे हैं। रिम्स से निकलने के बाद तेज प्रताप ने एक भी शब्द नहीं कहा। सूत्रों की मानें तो बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव ने रघुवंश प्रसाद के खिलाफ बयान देने पर तेज प्रताप को डांट लगाई। सूत्रों का कहना है कि लालू ने रघुवंश प्रसाद को मनाने और पार्टी को एकजुट रखने के लिए कुछ उपाय सुझाए हैं।