newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लव देव ने बताई ‘जल गमछा’ के जरिये रेडीमेड मास्क बनाने की अनोखी तरकीब, हारेगा कोरोना

त्रिपुरा के सीएम बिपल्ब देब ने कोरोना के खिलाफ लड़ाई में अपने राज्य की जनता को सचेत किया है। बिपल्ब देब ने जनता से जल गमछा इस्तेमाल करने को कहा है जिससे कि कोरोना के संक्रमण से निजात पाई जा सकती है।

नई दिल्ली। त्रिपुरा के सीएम बिपल्ब देब ने कोरोना के खिलाफ लड़ाई में अपने राज्य की जनता को सचेत किया है। बिप्लव देब ने जनता से जल गमछा इस्तेमाल करने को कहा है जिससे कि कोरोना के संक्रमण से निजात पाई जा सकती है। उन्होंने त्रिपुरा की जनता के नाम अपना संदेश जारी किया। बिप्लब देब खुद भी जल गमछा पहने हुए थे। उन्होंने जनता को जल गमछा बांधने का तरीका भी बताया।

tripura

बिप्लब देब ने कहा कि इस समय साफ-सुथरा रहने की बहुत जरूरत है। त्रिपुरा के हर व्यक्ति के पास जल गमछा होता है। हमें इसका इस्तेमाल करना चाहिए। बिप्लब देब ने कहा कि इस दौर में मास्क तो कोलकाता से और गुवाहाटी से आएगा मगर यह जल गमछा हर व्यक्ति के घर में रहता है। इसका सही से इस्तेमाल करना चाहिए।

Biplab Deb

उन्होंने कहा कि जल गमछा को साफ सुथरा रखना चाहिए। साबुन सिर्फ से धोकर और प्रेस करके फिर धारण करना चाहिए। बिप्लब देव ने कहा कि जब तक यह लॉक डाउन चल रहा है तब तक जल गमछा से चेहरे को ढकने की आदत जारी रखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वह उम्मीद करते हैं कि त्रिपुरावासी उनकी इस अपील पर ध्यान देंगे। इस पर आज से ही अमल शुरू कर देंगे तो त्रिपुरा के हर घर में रेडीमेड मास्क मौजूद होगा।

इसके साथ ही बिप्लव कुमार देव ने केंद्र सरकार का समर्थन करते हुए एक के बाद एक ट्वीट किये, जिनमें उन्होंने अपने राज्य में कोरोना के लेकर चल रही तैयारियों का भी जिक्र किया, देखिये वो ट्वीट- मैं प्रत्येक उस व्यक्ति को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में दान किया है। अब तक हमें लगभग 25 लाख की राशि प्राप्त हुई है। हमें मिलकर COVID-19 के खिलाफ लड़ना होगा! #IndiaFightsCorona

लॉकडाउन के कारण, राज्य सरकार ने शहर में लोगों के घर पर सब्जियां पहुंचे ये सुनिश्चित करने के लिए विक्रेताओं द्वारा छोटे वाहनों या वैन के उपयोग की अनुमति देने का फैसला किया है ताकि वे घर से बाहर न निकलें,

हमारी सरकार ने त्रिपुरा पुलिस के माध्यम से सभी प्रमुख अस्पतालों में उपस्थित लोगों के बीच पके हुए खाद्य पदार्थों को वितरित करने का निर्णय लिया है। त्रिपुरा पुलिस खाद्य पदार्थों को ऐसे पकाएगी जैसे वे अपने लिए खाद्य पदार्थ बनाती हैं। वे अस्पताल में उपस्थित लोगों के लिए पके हुए खाद्य पदार्थ परोसेंगे।

गौरतलब है कि इस वक्त कोरोनावायरस के आंकड़े पूरे देश में लगातार बढ़ते जा रहे हैं जिसको लेकर सरकार चिंतित है और इसी की वजह से पूरे देश में लॉक डाउन लगाया गया है। इस वक्त पूरे भारत में 860 लोग कोरोनावायरस से संक्रमित हैं। वहीं अब तक 17 लोगों की इसके चलते मौत हो चुकी है। कोरोना वायरस से मौत का आखिरी मामला कर्नाटक से आया जहां पर एक 60 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना वायरस संक्रमण से मौत हो गई। कर्नाटक में इस वायरस से ये तीसरी मौत है। इससे पहले श्रीनगर में भी कोरोना से पहली मौत हो चुकी है। एक अधिकारी ने जानकारी दी है कि श्रीनगर में 65 वर्ष के बुजुर्ग का निधन हुआ है। ये वायरस अब दिन प्रतिदिन लगातार और खतरनाक स्तर पर पहुंचता जा रहा है जो कि भारत सरकार की चिंताओं को बढा रहा है।