महाराष्ट्र पर टूटा कोरोना का कहर! एक दिन में सामने आए इतने ज्यादा मामले, आंकड़ा 80 हजार के पार

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या हर रोज बढ़ती ही जा रही है। बीते 24 घंटे में सूबे में कोरोना वायरस ने 139 लोगों की जान ले ली है।

Avatar Written by: June 5, 2020 8:53 pm

मुंबई। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या हर रोज बढ़ती ही जा रही है। बीते 24 घंटे में सूबे में कोरोना वायरस ने 139 लोगों की जान ले ली है। इस दौरान 2436 नए मरीज सामने आए हैं। आज लगतार तीसरे दिन महाराष्ट्र में 100 से ज्यादा लोगों की जान गई है। पिछले 3 तीन में करीब 400 लोगों की कोरोना वायरस की वजह से मौत हो चुकी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार राज्य में अबतक कोरोना वायरस के कुल 80229 मामले सामने आ चुके हैं, इनमें से 35,156 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं जबकि 2849 लोगों की मौत हो चुकी है।

इस संकट के समय में मुंबई के अस्पताल कोरोना मरीजों से खचाखच भरे हुए हैं और अब नए मरीजों के लिए अस्पताल में जगह कम पड़ती दिखाई दे रही है। मुंबई के अस्पताल में 9092 बेड की व्यवस्था है, जिसमें से 94% मतलब 8570 बेड पर मरीज भर्ती हैं।

इसी तरह आईसीयू के 98% बेड पूरी तरह से भरे हुए हैं। यहां पर 1097 आईसीयू बेड हैं जबकि 1098 बेड पर मरीज हैं। इसी तरह कोविड केयर बेड भी 61 % तक भर चुके हैं। यहां पर 7107 बेड की व्यवस्था की गई थी, जिसमें से 43338 बेड पर कोरोना मरीज भर्ती हैं। मुंबई के अस्पतालों में 85% वेंटिलेटर पर मरीज पहले से हैं और 74% ऑक्सीजन बेड पूरी तरह से भर चुके हैं।

बीएमसी ने बताया कि गुरुवार को कोरोना वायरस के 845 संदिग्ध मरीजों को मुंबई के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती किया गया।