newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

कोरोनावायरस का कहर जारी, उत्तर प्रदेश में 27 मार्च तक बढाया गया लॉकडाउन

कोरोनावायरस संकट को बढ़ते देख उत्तर प्रदेश में लॉकडाउन अब 27 मार्च तक बढ़ा दिया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ये घोषणा की है। इससे पहले राज्य में 25 मार्च तक लॉकडाउन करने के आदेश थे।  इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने  कोरोना के कहर को देखते हुए उत्तर प्रदेश नेपाल के बॉर्डर को सील करने का आदेश भी दिया है। 

लखनऊ। कोरोनावायरस संकट को बढ़ते देख उत्तर प्रदेश में लॉकडाउन अब 27 मार्च तक बढ़ा दिया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ये घोषणा की है। इससे पहले राज्य में 25 मार्च तक लॉकडाउन करने के आदेश थे।  इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने  कोरोना के कहर को देखते हुए उत्तर प्रदेश नेपाल के बॉर्डर को सील करने का आदेश भी दिया है।

yogi pc corona

इसके साथ ही प्रदेश भर में कोरोना के असर के चलते हुए लॉक डाउन की चपेट में आए मजदूरों के लिए योगी सरकार की नर सेवा नारायण सेवा योजना वरदान की तरह सामने आई है। इस योजना के तहत लॉक डाउन के दौरान उनके भरण पोषण की मदद की जा रही है।

yogi Adityanath

योगी आदित्यनाथ ने जानकारी दी कि इस योजना की शुरुआत प्रदेश के श्रमिकों को सरकार की ओर से उनके खातों में एक हजार रुपए ट्रांसफर कर की गई। ये धनराशि RTGS के माध्यम से ट्रांसफर की गई। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया कि इसके तहत हर ऐसे व्यक्ति को एक हजार रुपये दिए जा रहे हैं।

Coronavirus

यह धनराशि 15 लाख दिहाड़ी मजदूर और 20.37 लाख निर्माण श्रमिकों को उनकी दैनिक जरूरतों को पूरा करने में मदद करेगी। योगी ने बताया कि राज्य में 15 लाख दिहाड़ी मजदूर पंजीकृत हैं। साथ ही चिन्हित 20.37 लाख मजदूरों (रिक्शा वाले, खोमचे वाले, रेहड़ी वाले, फेरी वाले, निर्माण कार्य करने वाले) को भी 1000 रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। योगी सरकार इसके अलावा भी सभी पंजीकृत मजदूरों को भरण पोषण भत्ता दे रही है।