newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Coronavirus: देश में बीते 24 घंटे में सामने आए 35 हजार से अधिक नए मामले, 483 की गई जान

Coronavirus: देश में पिछले 24 घंटे में लोगों को कोरोना वायरस की 54,76,423 वैक्सीन लगाई गईं। जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 42,34,17,030 हुआ।

नई दिल्ली। देश में कोरोना के मामलों में एक बार फिर ये कमी देखने को मिली है। बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस के 35,342 नए मामले सामने आए हैं जिसके बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 3,12,93,062 हो गई है। वहीं इस दौरान 483 नई मौतें हुई है जिसके बाद कुल मौतों की संख्या 4,19,470 हो गई है। बीते 24 घंटों में 38,740 लोग डिस्चार्ज भी हुए हैं। इन नए डिस्चार्ज के मामलों के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 3,04,68,079 हुई। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 4,05,513 है।

54,76,423 वैक्सीन लगाई गईं

देश में पिछले 24 घंटे में लोगों को कोरोना वायरस की 54,76,423 वैक्सीन लगाई गईं। जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 42,34,17,030 हुआ।

बीते दिन ये रहा आंकड़ा

देश में बीते दिन कोरोनावायरस के 41 हजार के करीब कोरोना के नए मामले सामने आए थे। जिसके बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 3,12,57,720 हो गई। 507 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 4,18,987 हो गई थी। इस दौरान 38,652 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 3,04,29,339 हो गई थी।