newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

कोरोना काल में भी लोगों की सेवा में सतत प्रयासरत हैं सामाजिक कार्यकर्ता ठाकुर संजय सिंह

कोरोना संक्रमण की देश में शुरुआत से लेकर अबतक लगातार लोगों की मदद के लिए खड़े नजर आ रहे हैं। पेशे से वकील और सामाजिक कार्यकर्ता ठाकुर संजय सिंह।

नई दिल्ली। देशभर से आ रहे कोरोना के आंकड़े बेहद ही डराने वाले हैं। दिल्ली में भी कोरोना का प्रसार तेजी से हो रहा है। ऐसे में राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में कई लोग लगातार समाज सेवा के कार्य में जुटे हैं। लेकिन इन सब में एक ऐसे व्यक्ति भी हैं जो कोरोना संक्रमण की देश में शुरुआत से लेकर अबतक लगातार लोगों की मदद के लिए खड़े नजर आ रहे हैं। पेशे से वकील और सामाजिक कार्यकर्ता ठाकुर संजय सिंह। इन्होंने कोरोना की शुरुआत से ही लोगों की मदद का बीड़ा उठाया और उनके द्वारा यह कार्य अभी भी जारी है।

Thakur Sanjay Singh Social Worker & lawyer

ठाकुर संजय सिंह को कोरोना वॉरियर्स के रूप में इस तरह से किए जा रहे बेहतरीन कार्य के लिए कई संस्थाओं द्वारा सम्मानित भी किया जा चुका है।


ठाकुर संजय सिंह कोरोना संकट काल में श्रमिकों के बीच भी पहुंचे और वहां भी उन्होंने उनकी बढ़ चढ़कर मदद की। श्रमिकों के लिए खाने के सामान से लेकर पैसे तक हर तरह से इन्होंने उनकी मदद की। इसके साथ ही अपने इलाके में डॉक्टरों की एक टीम बुलाकर चिकित्सा जांच का भी इन्होंने आयोजन कराया। जहां भारी संख्या में लोगों की जांच की गई।

Thakur Sanjay Singh Social Worker & lawyer
कोरोना महामारी जैसी आपदा के समय लोगों की सेवा के प्रति पूरी तरह निष्ठावान होकर ठाकुर संजय सिंह उनकी मदद कर रहे हैं। यहां तक कि वह खुद ही इलाके के घरों में जा जाकर सेनिटाइजेशन का काम तक करते रहते हैं।

इसके साथ ही ठाकुर संजय सिंह वीडियो और ऑडियो संदेश के माध्यम से भी लोगों को इस महामारी से बचाव के प्रति जागरूक करने का काम करते रहते हैं। उनकी तरफ से लगातार ऐसे संदेश जारी किए जाते रहते हैं। जिसके जरिए लोगों को पता चलता रहता है कि वह इस वैश्विक महामारी से अपना बचाव कैसे करें।

वैश्विक महामारी के इस दौर में जब लोग अपने बचाव को लेकर ज्यादा सजग दिख रहे हैं। ठाकुर संजय सिंह समाज की सेवा के कार्यों में अपना समय व्यतीत कर रहे हैं। वह इस कोरोना संकट काल में निस्वार्थ सेवा, लोगों का समर्थन, आम लोगों के प्रति स्नेह और दया की भावना के साथ समाज के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं।

ठाकुर संजय सिंह के द्वारा इस संकट काल में की जा रही जनसेवा के बारे में जब हमारी टीम ने उनसे पूछा तो उन्होंने कहा कि यह मेरा कर्तव्य बनता है कि इस संकट की घड़ी में मैं समाज की सेवा करूं और यह सेवा मैं किसी भी हाल में जारी रखूंगा।