newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Corona: महाराष्ट्र में कोविड से होने वाली मौतों का आंकड़ा बढ़ा, मुंबई में सुधार

Covid Deaths: भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने बुधवार को जानकारी दी कि, भारत में कल तक कोरोना वायरस के लिए कुल 29,48,52,078 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में कोविड-19 की मौतों और नए मामलों में तेज बढ़ोतरी दर्ज की गई, हालांकि मुंबई की स्थिति में सुधार हुआ है। मंगलवार को राज्य में मौतों का कुल आंकड़ा 71,000 तक जा पहुंचा। यह जानकारी स्वास्थ्य अधिकारियों ने दी। सोमवार को राज्य में 567 मौतें हुई थीं, जबकि मंगलवार को 891 मौतें हुईं। इसके साथ मौतों का कुल आंकड़ा 71,742 तक जा पहुंचा। नए संक्रमणों की संख्या फिर से 50,000 के स्तर को पार करते हुए 51,880 हो गई। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या अब 48,22,902 हो गई है। मुंबई में 2,554 नए मामले आए। इसके साथ संक्रमितों की संख्या 661,175 तक जा पहुंची। मौतों की संख्या सोमवार को 78 थी जो मंगलवार को घटकर 62 हो गई। देश की वाणिज्यिक राजधानी में अब तक 13,434 लोग कोरोना से मर चुके हैं।

Corona

तीसरे दिन, राज्य में मृत्युदर 1.49 प्रतिशत पर स्थिर रही, जबकि सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 641,910 रह गई। वहीं देश की राजधानी दिल्ली की बात करें तो दिल्ली में बीते दिन कोरोना के 19 हजार 953 नए मामले सामने आए और 18,788 लोग रिकवर हुए। वहीं एक दिन में 338 मौतें हुईं। जिसके बाद कुल मामले 12,32,942, कुल रिकवरी 11,24,771 और कुल मौतें 17,752 हो गई हैं। बता दें कि दिल्ली में 90,419 सक्रिय मामले हैं।

Corona

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने बुधवार को जानकारी दी कि, भारत में कल तक कोरोना वायरस के लिए कुल 29,48,52,078 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 15,41,299 सैंपल कल टेस्ट किए गए।