newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

क्यूरेटिव पिटीशन दायर करेंगे निर्भया के गुनहगार, दस्तावेज के लिए किया आवेदन

निर्भया के गुनहगार अब क्यूरेटिव पिटीशन दाखिल करने की तैयारी में हैं। उनके वकील एपी सिंह ने इस बात की पुष्टि की है। उन्हें इस सिलसिले में कुछ दस्तावेजों की ज़रूरत है, जिसके लिए आवेदन कर दिया गया है।

नई दिल्ली। निर्भया के गुनहगार अब क्यूरेटिव पिटीशन दाखिल करने की तैयारी में हैं। उनके वकील एपी सिंह ने इस बात की पुष्टि की है। उन्हें इस सिलसिले में कुछ दस्तावेजों की ज़रूरत है, जिसके लिए आवेदन कर दिया गया है।

Nirbhaya Accused

16 दिसंबर 2012 को चलती बस में निर्भया के साथ दरिंदगी करने वाले चारों दोषी तिहाड़ जेल में बंद हैं। 22 फरवरी को इन्हें फांसी दी जानी है। जेल प्रशासन ने फांसी की प्रक्रिया को लेकर बैठकें शुरू कर दी हैं। चारों दोषियों को हाई सिक्योरिटी सेल में भेज दिया गया हैं।यहां इन पर सीसीटीवी के अलावा सुरक्षा बल 24 घंटे नजर रखे हुए हैं।

tihar jail

सूत्रों के अनुसार जब चारों आरोपियों को डेथ वारंट की कॉपी सौंपी गई तो उनके होश फाख्ता दिखे। इसे लेते हुए चारों के कदम कुछ लड़खड़ा से गए। इनके अंदर मौत का खौफ देखा जा सकता था। जानकारी के मुताबिक इन चारों को संसद हमले के दोषी अफजल गुरु की तरह तिहाड़ जेल में नहीं दफनाया जाएगा, बल्कि इनके परिवारों को इनके शव सौंपे जाएंगे।