newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Gujarat: नमक फैक्ट्री की दीवार गिरने से मजदूरों की मौत, राहत एवं बचाव कार्य जारी, पीएम मोदी ने जताया शोक

 Gujarat: उधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर उक्त हादसे पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि, ‘‘मोरबी में दीवार गिरने से हुई त्रासदी हृदय विदारक है। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। उम्मीद करता हूं कि घायल लोग जल्दी स्वस्थ हो जाएंगे स्थानीय अधिकारी प्रभावितों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं। राहत कर्मियों का कहना है कि मलबे में 30 मजदूर फंसे हो सकते हैं।

नई दिल्ली।  गुजरात के मोरबी में स्थिति नमक फैक्ट्री की दीवार गिरने से 12 मजदूरों की मौत हो गई। मलबे में कई मजदूरों के दबे होने की आशंका व्यक्त की जा रही है। फिलहाल फंसे लोगों को बचाने के लिए राहत एवं बचाव कार्य जारी है। इस हादसे के संदर्भ में स्थानीय विधायक ने अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में 12 मजदूरों के मौत की पुष्टि की है। लेकिन इसे अंतिम मान लेना जल्दबाजी हो सकती है। अब राहत एवं बचाव कार्य संपन्न होने के बाद उक्त हादसे के संदर्भ में अधिकृत टिप्पणी करना उचित नहीं रहेगा। वहीं, यह हादसा किस वजह से हुआ है, यह अभी प्रकाश में नहीं आया है। जांच के आदेश दे दिए गए हैं। ऐसे में जांच होगी तो मामले के संदर्भ में कोई भी टिप्पणई करना मुनासिब रहेगा।

उधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर उक्त हादसे पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि, ‘‘मोरबी में दीवार गिरने से हुई त्रासदी हृदय विदारक है। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। उम्मीद करता हूं कि घायल लोग जल्दी स्वस्थ हो जाएंगे स्थानीय अधिकारी प्रभावितों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं। राहत कर्मियों का कहना है कि मलबे में 30 मजदूर फंसे हो सकते हैं।

ऐसे में इस मामले के संदर्भ में क्या कुछ सच्चाई निकलकर सामने आती है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी। तब तक के लिए आप देश दुनिया की तमाम बड़ी खबरों से रूबरू होने के लिए पढ़ते रहिए। न्यूज रूम पोस्ट.कॉम