newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

चौथी बार जारी हुआ निर्भया के गुनहगारों का डेथ वॉरंट, 20 मार्च को होगी दरिंदों को फांसी

तीन बार फांसी की सजा से बचने के बाद अब निर्भया के दोषियों के पास बचाव का की भी विकल्प मौजूद नहीं है। जिसको देखते हुए दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट दोषियों के लिए नया डेथ वारंट जारी कर दिया है।

नई दिल्ली। तीन बार फांसी की सजा से बचने के बाद अब निर्भया के दोषियों के पास बचाव का की भी विकल्प मौजूद नहीं है। जिसको देखते हुए दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट दोषियों के लिए नया डेथ वारंट जारी कर दिया है। अब दोषियों को 20 मार्च को फांसी दी जाएगी। निर्भया के गुनहगारों को 20 मार्च को सुबह साढ़े पांच बजे फांसी दी जाएगी।

Nirbhaya Accused

दोषी अंतिम समय तक कानूनी पैंतरों का इस्तेमाल करते रहे। लेकिन बुधवार को पवन की दया याचिका राष्ट्रपति द्वारा खारिज किए जाने के बाद चारों दोषियों के सभी कानूनी विकल्प समाप्त हो चुके हैं। ऐसे में 20 मार्च को सुबह 05।30 बजे दी जाने वाली फांसी का रास्ता साफ हो गया है।

AP Singh Nirbhaya Case

नया डेथ वॉरंट जारी होने पर निर्भया के परिजनों ने खुशी जाहिर की। वहीं निर्भया के गुनहगारों के वकील एपी सिंह नाखुश दिखे। गुनहगारों के वकील एपी सिंह ने कहा कि आज चौथा डेथ वॉरंट जारी हुआ है। 2013 में चारों दोषियों को फांसी दी गई। फिर हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट ने फांसी दी। इसके बाद पुनर्विचार याचिका में चारों गुनहगारों को फांसी दी गई। फिर क्यूरेटिव पिटिशन जब खारिज हुई तब फांसी दी गई। दया याचिका खारिज हुई तब फांसी दी गई। तीन बार और फांसी दे चुके हैं। मैं जानना चाहता हूं कि आप कितनी बार फांसी दोगे।

nirbhaya Parents

वहीं चौथा डेथ वॉरंट जारी होने पर निर्भया की मां ने कहा कि आज फिर नया डेथ वॉरंट जारी किया गया, क्योंकि उनके सारे कानून विकल्प खत्म हो गए हैं। चौथा बार डेथ वॉरंट जारी किया गया है। मुझे उम्मीद है कि यह डेथ वॉरंट फाइनल हो। इसी दिन इन गुनहगारों को फांसी दी जाए। निर्भया को इंसाफ मिले। हर चीज का एक अंत होता है। उनके कानूनी विकल्प का अंत हो गया है। जब तक उनकी फांसी नहीं होती है, हम हर पल लड़ाई के लिए तैयार हैं।