शंघाई सहयोग संगठन में भाग लेने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज जाएंगे रूस, चीन से वार्ता तय नहीं

सूत्रों के मुताबिक शंघाई सहयोग संगठन(SCO) में शामिल होने के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह(Rajnath Singh) के शेड्यूल में चीन(China) के रक्षा मंत्री के साथ कोई बैठक नहीं है।

Avatar Written by: September 2, 2020 9:28 am
Rajnath-Singh-BRO-Project

नई दिल्ली। देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह(Rajnath Singh) आज शंघाई सहयोग संगठन(SCO) में भाग लेने के लिए मास्को रवाना होंगे। इस बैठक की चर्चा दुनियाभर में जोरों पर है। ऐसा इसलिए भी क्योंकि यह बैठक ऐसे समय में हो रही है जब SCO के दो प्रमुख सदस्य भारत और चीन के बीच सीमा पर गतिरोध है। इस बैठक को लेकर अधिकारियों ने बताया कि 4 सितंबर को होने वाली एससीओ के रक्षा मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेने के अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रूस के रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगू और कई अन्य शीर्ष सैन्य अधिकारियों के साथ बातचीत करेंगे, जिसका उद्देश्य कई रक्षा खरीद कार्यक्रमों के कार्यांवयन में तेजी लाना है।

Rajanth Singh

आपको बता दें कि सूत्रों के मुताबिक शंघाई सहयोग संगठन में शामिल होने के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के शेड्यूल में चीन के रक्षा मंत्री के साथ कोई बैठक नहीं है। अधिकारियों का कहना है कि, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 5 सितंबर की शाम को मास्को से भारत के लिए रवाना होंगे। बता दें कि चीन के रक्षा मंत्री जनरल वेई फेंघे के एससीओ की बैठक में हिस्सा लेने की उम्मीद है।

Rajnath Singh

उन्होंने बताया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 5 सितंबर की शाम को मास्को से भारत के लिए रवाना होंगे। बता दें कि चीन के रक्षा मंत्री जनरल वेई फेंघे के एससीओ की बैठक में हिस्सा लेने की उम्मीद है। वहीं भारत और चीन के बीच बने गतिरोध से इस बैठक को लेकर कयास लगाए जा रहे थे कि चीन और भारत के रक्षामंत्री आपस में एक बैठक भी करेंगे, लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस तरह का कोई कार्यक्रम नहीं है।

Rajnath Singh

राजनाथ सिंह का कोराना वायरस महामारी के दौरान जून के बाद यह दूसरा मास्को दौरा है। पिछली बार वह 24 जून को विक्ट्री-डे परेड में हिस्सेदारी करने आए थे। रक्षा मंत्री 5 सितंबर को भारत के लिए वापस लौटेंगे। इसके बाद विदेश मंत्री एस. जयशंकर 10 सितंबर को रूस रवाना होंगे, जहां वे रूस के आमंत्रण पर एससीओ के विदेश मंत्रियों की बैठक में हिस्सेदारी करेंगे। उनके भी अपने चीनी समकक्ष से मुलाकात करने की अभी तक कोई योजना नहीं है।