newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

दिल्ली चुनाव: कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, सिद्धू का नाम भी शामिल

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को कांग्रेस ने अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। कांग्रेस ने इस लिस्ट में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह समेत कई दिग्गज नेताओं का नाम शामिल हैं।

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को कांग्रेस ने अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। कांग्रेस ने इस लिस्ट में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह समेत कई दिग्गज नेताओं का नाम शामिल हैं।

Rahul Gandhi, Sonia Gandhi and Manmohan Singh

इनके अलावा पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, शशि थरूर, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, नवजोत सिंह सिद्धू और शत्रुघ्न सिन्हा भी कांग्रेस के स्टार प्रचारक होंगे।