नई दिल्ली। केंद्र सरकार द्वारा लागू तीन नये कृषि कानूनों (New Farm Laws 2020) के विरोध में किसानों का आंदोलन सोमवार को 19वें दिन जारी है और विभिन्न किसान यूनियन के नेता एक दिन के भूख हड़ताल पर बैठे हैं। वहीं किसानों को आंदोलन को समर्थन देने के लिहाज से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) ने भी एक दिन का उपवास रखने का ऐलान किया है। हालांकि इस उपवास को लेकर सीएम केजरीवाल सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गए।
अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को ट्वीट करते लिखा, उपवास पवित्र होता है। आप जहां हैं, वहीं हमारे किसान भाइयों के लिए उपवास कीजिए। प्रभु से उनके संघर्ष की सफलता की प्रार्थना कीजिए। अंत में किसानों की अवश्य जीत होगी।
उपवास पवित्र होता है। आप जहां हैं, वहीं हमारे किसान भाइयों के लिए उपवास कीजिए। प्रभु से उनके संघर्ष की सफलता की प्रार्थना कीजिए। अंत में किसानों की अवश्य जीत होगी।
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) December 14, 2020
देखिए यूजर्स ने कैसे-कैसे दिए जवाब
वहीं इस ट्वीट को लेकर अरविंद केजरीवाल सोशल मीडिया पर लोगों के निशाने पर आ गए। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने उनके ट्वीट पर रिएक्ट करते हुए लिखा कि आपको किसान दिखाई दे रहें हैं दिल्ली की जनता नही, बिना बताए 2-2 दिन पानी की सप्लाई ना देना कहां की समझदारी है, आपके परिवार में पानी की समस्या होता तो समझ में आती, दिल्ली जलबोर्ड का कोई भी कर्मचारी फोन नही उठा रहा, किसी को कुछ फर्क नही पड़ता, जनता जाए भाड़ में बस राजनीति करते रहो।
केजरीवाल एक्सपोज pic.twitter.com/aBh4rPVg9G
— SUMAIRA KHAN خان سومرا✍️ (@SumairaKhanIND) December 14, 2020
आपको किसान दिखाई दे रहें हैं दिल्ली की जनता नही, बिना बताए 2-2 दिन पानी की सप्लाई ना देना कहाँ की समझदारी है, आपके परिवार में पानी की समस्या होता तो समझ में आती, @DelhiJalBoard का कोई भी कर्मचारी फोन नही उठा रहा, किसी को कुछ फर्क नही पड़ता, जनता जाए भाड़ में बस राजनीति करते रहो pic.twitter.com/lOegDcQjS8
— Mukesh Tiwari (@mukeshtiwari206) December 14, 2020
First you do upvas please??
You have gained a lot of weight & charbi in your journey from activist to CM?
Btw, why has Delhi assembly passed 1 of the 3 farm bills if they are anti-farmer?
So in Delhi,you feel bills are ok,
but in Punjab & Haryana,
you find them anti-farmer? pic.twitter.com/UbQ1XoQCRS— Pallavi (@pallavict) December 14, 2020
केजरीवाल के भूख हड़ताल पर केंद्रीय मंत्री जावड़ेकर का हमला
वहीं इससे पहले केजरीवाल के इस भूख हड़ताल पर केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर (Union Minister Prakash Javadekar) ने निशाना साधा। इतना ही नहीं प्रकाश जावड़ेकर ने मुख्यमंत्री केजरीवाल के उपवास को पाखंड बताया।
केंद्रीय मंत्री जावड़ेकर ने दिल्ली के मुख्यमंत्री हमला बोलते हुए ट्वीट कर लिखा, ‘केजरीवाल जी, ये आपका पाखण्ड है। आपने पंजाब विधानसभा चुनावों में वादा किया था कि जीतने पर एपीएमसी कानून में संशोधन किया जाएगा। नवंबर 2020 में आपने दिल्ली में कृषि कानूनों को अधिसूचित भी किया और आज आप उपवास का ढोंग कर रहे हो। यह कुछ और नहीं बल्कि पाखण्ड ही है।
वहीं एक अन्य ट्वीट में प्रकाश जावड़ेकर ने आरोप लगाया है कि AAP ने पंजाब के चुनावों में APMC एक्ट में बदलाव की बात कही थी, लेकिन अब कृषि कानूनों का विरोध कर रही है।