newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Delhi: दिल्ली में लगा वीकेंड कर्फ्यू, CM अरविंद केजरीवाल ने किया ऐलान

Delhi Lockdown News: केजरीवाल ने ऐलान किया कि हम जरूरी सेवाओं से जुड़े लोगों और शादियों के लिए लोगों को कर्फ्यू पास देंगे। मॉल, जिम, स्पा, ऑडिटोरियम को बंद करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। सिनेमा हॉल 30% क्षमता पर चल सकते हैं।

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना महामारी का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार को दिल्ली में कोविड के 17,282 नए मामले आए, जो अब तक के सबसे ज्यादा हैं। कोरोना से फिर 104 लोगों की मौत हो गई। जबकि सक्रिय मामलों की संख्या 50,736 तक जा पहुंची। दिल्ली सरकार के हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को 13,468 मामले दर्ज किए गए थे और 81 मौतें हुई थीं। इस बीच, 9,952 लोगों संक्रमण से उबर गए। वायरस से छुटकारा पाने वालों का आंकड़ा अब 705,162 हो गया है। फिर 104 लोगों की मौत हो जाने के बाद मरने वालों की कुल संख्या 11,540 हो गई है।

Coronavirus

इस बीच राजधानी कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए वीकेंड कर्फ्यू लगा दिया गया है। ये लॉकडाउन शुक्रवार रात 10 बजे शुरू होगा और सोमवार सुबह 6 बजे तक जारी रहेगा। गुरुवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी घोषणा की। केजरीवाल ने ऐलान किया कि हम जरूरी सेवाओं से जुड़े लोगों और शादियों के लिए लोगों को कर्फ्यू पास देंगे। मॉल, जिम, स्पा, ऑडिटोरियम को बंद करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। सिनेमा हॉल 30% क्षमता पर चल सकते हैं।

केजरीवाल ने कहा कि, एक साप्ताहिक बाज़ार को एक दिन में और एक ज़ोन के हिसाब से अनुमति दी जाएगी। साप्ताहिक बाज़ार में ज़्यादा भीड़ ना हो इसके लिए खास इंतजाम किए जा रहे हैं। रेस्टोरेंट में अब बैठ कर खाने की इजाजत नहीं होगी, केवल होम डिलीवरी की अनुमति होगी।

सीएम केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में अस्पतालों में बेड की कमी नहीं है। दिल्ली में अभी 5,000 से ज़्यादा बेड खाली हैं।