newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Delhi MCD Election 2022: दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष अनिल चौधरी नहीं डाल पाए डाले, मतदाता सूची से नाम गायब

Delhi MCD Election 2022: दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अनिल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, ”मेरा नाम वोटर लिस्ट में नहीं है, मेरी पत्नी ने वोट डाला है। अभी तक ना मुझे लिस्ट के बारे में बताया जा रहा है ना मेरा नाम दिख रहा है, मैं अभी औपचारिक जानकारी का इंतज़ार कर रहा हूं।”

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में एमसीडी चुनाव के लिए मतदान जारी है। 250 वार्ड पर सुबह 8 बजे से लोग वोट डालने के लिए पहुंच रहे है, जो कि शाम 5.30 बजे तक वोटिंग जारी रहेगी। राजधानी में करीब एक करोड़ 40 लाख से ज्यादा लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करने जा रहे हैं। इसी बीच दिल्ली एमसीडी से जड़ी एक अहम खबर सामने आ रही है। ये खबर कांग्रेस पार्टी को लेकर है। दरअसल दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष अनिल चौधरी अपना मताधिकारी का प्रयोग नहीं कर पाए है। उन्हें बिना वोट डाले बूथ से बाहर आना पड़ा है। उनका नाम मतदाता सूची में नहीं था। हालांकि मतदान कर्मी काफी देर तक लिस्ट में उनका ढूढ़ने में लग रहे। मगर काफी देर तक उनकी नाम मतदाता सूची में नहीं दिखाई दिया। जिसके चलते उन्हें बिना वोट डाले ही पोलिंग बूथ से बाहर आना पड़ा।

Delhi MCD Election

इसकी जानकारी उन्होंने खुद मीडिया से बात करते हुए दी है। हालांकि अनिल चौधरी ये बताया कि उनकी पत्नी ने अपने मताधिकार कर लिया है।

पोलिंग बूथ से बाहर आते हुए दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अनिल ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि, ”अभी मुझे पता नहीं क्या हुआ है ऑफिशियली कहा जाए आखिर क्या हुआ है। मेरा नाम वोटर लिस्ट में नहीं है, मेरी पत्नी ने वोट डाला है। अभी तक ना मुझे लिस्ट के बारे में बताया जा रहा है ना मेरा नाम दिख रहा है, मैं अभी औपचारिक जानकारी का इंतज़ार कर रहा हूं।”

इससे पहले कांग्रेस नेता अजय माकन ने राजौरी में एमसीडी चुनाव के लिए अपने मताधिकार कर प्रयोग किया। उन्होंने वोट डालने के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि, ”ये चुनाव गलियों, कूड़े, नालियों और साफ-सफाई का चुनाव है, मुझे लगता है कि कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी सबसे बेहतरीन हैं। पिछली बार हमे 24% वोट मिले थे और हमने 31 सीटें जीती थी। 2019 में भी हमें 22-23 % वोट मिले थे।”

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) ने पूरे परिवार के साथ वोट डालने पहुंचे। सीएम केजरीवाल ने अपना वोट डालने के बाद कहा कि, हम दिल्ली से बेहद प्यार करते हैं, दिल्ली की जनता से अपील है कि वे मतदान करें। आप ऐसी पार्टी को वोट दें जो काम करती है, कट्टर ईमानदार पार्टी को वोट दें, भष्टाचारी को नहीं शरीफ को वोट दें। अगले 5 साल तक काम करके दिल्ली को चमकाना है।”