newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

सीएम योगी का खुलासा, बताया इस वजह से पाकिस्तानी मंत्री केजरीवाल के समर्थन में दे रहे हैं बयान

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर सोमवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विकासपुरी में एक जनसभा को संबोधित किया। सीएम योगी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर जमकर हमला बोला।  

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर सोमवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विकासपुरी में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर जमकर हमला बोला।

विकासपुरी में जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि पाकिस्तान का मंत्री अरविंद केजरीवाल के पक्ष में बयान क्यों दे रहा है। क्योंकि उसे पता है कि सिर्फ केजरीवाल ही शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों को बिरयानी खिला सकते हैं। भारत तेरे टुकड़े होंगे का नारा लगाने वालों के साथ केजरीवाल की सहानुभूति है, ये देश की सेना से सबूत मांगते हैं, उनकी सहानुभूति दिल्ली की जनता से नहीं शाहीन बाग वालों से है।

सीएम योगी ने कहा कि शाहीन बाग के जाम ने पूरी दिल्ली को जाम कर दिया है। नागरिकता संशोधन के खिलाफ जो धरने पर बैठे हैं वो अवैध हैं, शाहीन बाग तो बहाना है, असली निशाना तो वो है जिसका वो समाधान नहीं करना चाहते थे। उन्होंने कहा कि केजरीवाल उनके साथ खड़े हैं, जो भारत के टुकड़े होने के नारे लगाते हैं।

yogi adityanath in delhi

योगी आदित्यनाथ ने केजरीवाल पर तंज कसते हुए कहा कि उन्होंने खुद खांसते-खांसते दिल्ली वालों को खांसने पर मजबूर कर दिया। केजरीवाल ने दिल्ली की जनता की भावना के साथ खिलवाड़ किया। बता दें कि दिल्ली में 8 फरवरी को मतदान होगा और 11 फरवरी को नतीजे आएंगे।