newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

दिल्ली में ‘रणछोड़ दास’ बने कांग्रेसी, चुनाव छोड़कर भागे कांग्रेस के दिग्गज!

विधानसभा चुनाव के पहले दिल्ली में कांग्रेस को बड़ा झटका लग चुका है। दिल्ली में कांग्रेस के पूर्वांचली चेहरे रहे महाबल मिश्रा के बेटे विनय मिश्रा को आप ने द्वारका से टिकट दिया है।

नई दिल्ली। दिल्ली में 8 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले ही कांग्रेसी दिग्गज चुनाव छोड़कर भाग रहे हैं।कांग्रेस आलाकमान इनसे चुनाव लड़ने की गुजारिश कर रही है मगर यह इस बात के लिए तैयार नहीं हैं। इन दिग्गजों में से एक पूर्व दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन है और दूसरी नेता पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी की बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी हैं।

Pranav Mukharjee

कांग्रेस का सारा दारोमदार पार्टी के कुछ बड़े चेहरों पर टिका है। चुनाव से पहले AAP ने सबसे पहले 70 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। वहीं, बीजेपी की लिस्ट भी जल्द जारी होने की उम्मीद है, मगर कांग्रेस की बात फंसी हुई है। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस के ये दोनों दिग्गज नेता चुनाव मैदान में उतरने से लगातार इंकार कर रहे हैं। इन्हें कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने स्वयं निर्देश दिया है।

congress Logo

इसके बावजूद इन नेताओं ने चुनाव लड़ने से मना कर दिया है। दिल्ली में कांग्रेस की लुटिया वैसे ही अधर में है। पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का खाता तक नहीं खुल पाया था। वहीं ‘आप’ ने दिल्ली विधानसभा की 67 सीटों पर जीत हासिल की थी। ‘बीजेपी’ को 3 सीटें मिली थी। उधर कांग्रेस छोड़कर जाने वालों का भी सिलसिला चल निकला है।

karnatka election bypolls

विधानसभा चुनाव के पहले दिल्ली में कांग्रेस को बड़ा झटका लग चुका है। दिल्ली में कांग्रेस के पूर्वांचली चेहरे रहे महाबल मिश्रा के बेटे विनय मिश्रा को आप ने द्वारका से टिकट दिया है। वहीं, मटियामहल से 5 बार कांग्रेस विधायक रहे शोएब इकबाल भी आप के टिकट पर लड़ रहे हैं।