newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की फिर बिगड़ी तबीयत, सांस लेने में हुई दिक्कत

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई है। उन्हें सांस लेने में काफी दिक्कत आ रही है। जिसकी वजह से उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। आपको बता दें कि दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री दो दिन पहले ही कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे। जिसके बाद उनको अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

नई दिल्ली। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई है। उन्हें सांस लेने में काफी दिक्कत आ रही है। जिसकी वजह से उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। आपको बता दें कि दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री दो दिन पहले ही कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे। जिसके बाद उनको अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

Satyendar Jain

ऑक्सीजन सपोर्ट पर स्वास्थ्य मंत्री

दरअसल, स्वास्थ्य मंत्री का दिल्ली के राजीव गांधी अस्पताल में सत्येंद्र जैन का इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि सत्येंद्र जैन के फेफड़ों में संक्रमण बढ़ गया है, इसी वजह से उन्हें सांस लेने में दिक्कत आ रही है। जिसके बाद अब उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है।

आपको बता दें कि स्वस्थ मंत्री को कुछ दिन पहले बुखार और सांस लेने में दिक्कत होने के बाद अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जिसके बाद उनका कोरोना वायरस टेस्ट भी करवाया गया था। उनका शुरुआती टेस्ट नेगेटिव आया था, जिसके बाद उनकी हालत में सुधार आने लगा था।
लेकिन दो दिन पहले सत्येंद्र जैन का एक और कोरोना वायरस टेस्ट किया गया, जिसमें वो पॉजिटिव पाए गए थे। अब शुक्रवार को एक बार फिर उनकी तबियत बिगड़ गई है।

Satyendar Jain and Manish Sisodia

वहीं सत्येंद्र जैन कोरोना संक्रमित पाए जाने से पहले लगातार बैठकों में हिस्सा ले रहे थे। दिल्ली के मसले पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जो बैठक ली थी, उसमें अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया के साथ सत्येंद्र जैन ने भी हिस्सा लिया था। इसके बाद ही उनकी तबियत बिगड़ने लगी और वो कोरोना पॉजिटिव पाए गए।