newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Dhoni- Kohli Daughters: धोनी और विराट की बेटी पर भद्दी टिप्पणी करने वाले पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, की बड़ी कार्रवाई

Dhoni- Kohli Daughters: स्वाति मालीवाल ने ट्वीट कर लिखा, ”मेरी नोटिस के बाद दिल्ली पुलिस ने विराट कोहली और एमएस धोनी की बेटियों पर हुई अभद्र टिपण्णियों के मामले में FIR दर्ज कर ली है। बहुत जल्द सभी दोषी गिरफ़्तार होंगे और सलाख़ों के पीछे जाएंगे।”

नई दिल्ली। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) और विराट कोहली ( Virat Kohli) की बेटियों पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बड़ा एक्शन लिया है। सोमवार को दिल्ली पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस ने मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की तफ्तीश में जुट गई है। इसकी जानकारी दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने अपने ट्विटर के माध्यम से दी है। साथ ही उन्होंने FIR की कापी भी साझा की है।

delhi police

गौरतलब है कि बीते कुछ दिनों पहले धोनी और विराट की बेटी पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अभद्र टिप्पणी और फोटो शेयर करने का मामला आया था। जिसको स्वाति मालीवाल ने रोष प्रकट किया था। पुलिस को नोटिस भेजते हुए मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की मांग भी की थी। इसके बाद आज पुलिस ने मामले में संज्ञान लिया और बड़ी कार्रवाई की। वहीं सोशल मीडिया पर विराट और धोनी की बेटियों के बारे में भद्दे कमेंट करने पर लोगों का भी आक्रोश देखने को मिला था।

Dhoni and virat

इसी बीच स्वाति मालीवाल ने ट्वीट कर लिखा, ”मेरी नोटिस के बाद दिल्ली पुलिस ने विराट कोहली और एमएस धोनी की बेटियों पर हुई अभद्र टिपण्णियों के मामले में FIR दर्ज कर ली है। बहुत जल्द सभी दोषी गिरफ़्तार होंगे और सलाख़ों के पीछे जाएंगे।”

इससे पहले स्वाति मालीवाल ने ट्वीट करते हुए बताया था कि कोहली और धोनी की बच्चियों के बारे में भद्दे कमेंट्स ट्विटर पर की जा रही हैं उसी तरह टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा की पत्नी और बच्ची को भी अभद्रता का निशाना बनाया जा रहा है। मालीवाल ने फोटो और ट्विट्स भी अपने ट्विटर हैंडल पर साझा किया था।