newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

दिल्ली पुलिस ने लगाई अनोखी पाठशाला, दंगे के आरोपियों को समझाया CAA का मतलब

दिल्ली पुलिस ने एक अनोखी पाठशाला का आयोजन किया। इस पाठशाला में दिल्ली में CAA को लेकर हुए बलवे के आरोपियों को इसके मायने समझाए गए। दिल्ली दंगो की जांच कर रही दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की SIT ने कोर्ट के आदेशानुसार CAA व NRC को लेकर यह अनोखी पाठशाला लगाई।

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने एक अनोखी पाठशाला का आयोजन किया। इस पाठशाला में दिल्ली में CAA को लेकर हुए बलवे के आरोपियों को इसके मायने समझाए गए। दिल्ली दंगो की जांच कर रही दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की SIT ने कोर्ट के आदेशानुसार CAA व NRC को लेकर यह अनोखी पाठशाला लगाई।

दिल्ली के सीमापुरी थाने में लगाई गई इस पाठशाला में क्राइम ब्रांच SIT के 8 सदस्यों ने आरोपियों को CAA के मायने समझाए। पुलिस ने सीमापुरी हिंसा में गिरफ्तार हुए करीब 14 उपद्रवियों की क्लास ली। ये लोग जमानत पर बाहर हैं।

इस पाठशाला से पहले CAA व NRC एक्ट की एक एक प्रति सभी 14 आरोपियों को दी गयी। SIT ने कोर्ट के आदेशानुसार सभी 14 आरोपियों को करीब 45 मिनट तक ये समझाया कि CAA व NRC क्या है? इससे आपको कोई नुकसान नही है। यह भी बताया गया कि यह एक्ट किन लोगों के लिए बनाया गया है।

इस पाठशाला में इलाके के मौलवी और कुछ अन्य बुद्धिजीवी लोगों को भी शामिल किया गया। इसी तरह से दिल्ली दंगों में जो भी आरोपी जमानत पर बाहर हैं, उन  सभी को बारी बारी से ये पाठशाला दी जाएगी।