JNU विवाद पर दिल्ली पुलिस की प्रेस कांफ्रेंस, कहा- ‘मामले को जल्द सुलझा लिया जाएगा’

रविवार को जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय(JNU) में हुए हिंसा के बाद दिल्ली पुलिस ने सोमवार को एक प्रेस कांफ्रेंस की। जिसमें पुलिस की तरफ से कहा गया कि, हमें कुछ सुराग मिले हैं और इस मामले को जल्द ही सुलझा लिया जाएगा।

Avatar Written by: January 6, 2020 7:12 pm
BS randhawa

नई दिल्ली। रविवार को जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय(JNU) में हुए हिंसा के बाद दिल्ली पुलिस ने सोमवार को एक प्रेस कांफ्रेंस की। जिसमें पुलिस की तरफ से कहा गया कि, हमें कुछ सुराग मिले हैं और इस मामले को जल्द ही सुलझा लिया जाएगा। इसको लेकर दिल्ली पुलिस पीआरओ एमएस रंधावा ने जानकारी दी कि ज्वाइंट सीपी शालिनी सिंह के अंतर्गत एक कमेटी का गठन किया गया है जो तथ्यों को जांचेंगी।

JNU VIOLANCE

रंधावा ने कहा कि इस मामले में एक एफआईआर दर्ज की गई है। सभी सीसीटीवी फुटेज को इकठ्ठा किया जा रहा है। इस घटना में 34 लोग घायल हुए थे और अब सभी डिस्चार्ज हो चुके हैं। उन्होंने कहा, ‘आम तौर पर, पुलिस की तैनाती केवल एडमिनिस्ट्रेशन ब्लॉक में होती है। यह हिंसा वहां से कुछ दूरी पर हुई। जेएनयू प्रशासन द्वारा लगभग शाम 7:45 बजे अनुरोध किया गया था। इसके बाद हमने फ्लैग मार्च किया।’

BS randhawa

इससे पहले जेएनयू परिसर में छात्रों और शिक्षकों पर हुए हमले के एक दिन बाद सोमवार को विश्वविद्यालय के द्वार के बाहर करीब 700 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई। पुलिस ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिये पुलिस का भारी बंदोबस्त किया गया है।

बता दें कि जेएनयू में रविवार रात डंडों और रॉड से लैस नकाबपोश लोगों ने छात्रों और शिक्षकों पर हमला किया और परिसर में संपत्ति को नुकसान पहुंचाया, जिसके बाद प्रशासन ने पुलिस को बुलाया। पुलिस ने वहां फ्लैग मार्च भी किया था।