newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

दिल्ली : आरएमएल अस्पताल के 2 डॉक्टर हुए कोरोना मरीज

यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा हैं कि ये दोनों किन मरीजों के संपर्क में आए। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़े के मुताबिक, देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या मंगलवार को 10,815 हो गई।

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी के कोरोना नोडल अस्पताल यानी राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल के दो डॉक्टर मंगलवार को हुई जांच मेंकोरोना संक्रमित पाए गए। अस्पताल की एक अधिकारी ने आईएएनएस को यह जानकारी दी। आरएमएल अस्पताल की अधिकारी ने नाम जाहिर करने से इनकार करते हुए कहा कि दोनों संक्रमित डॉक्टरों का यहीं इलाज चल रहा है। उनकी हालत स्थिर है।

ram manohar lohia
उन्होंने कहा कि यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा हैं कि ये दोनों किन मरीजों के संपर्क में आए। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़े के मुताबिक, देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या मंगलवार को 10,815 हो गई। जान गंवाने वालों की संख्या 353 हो गई है। अब तक 1,189 लोग स्वस्थ हुए हैं।

corona old couple

वहीं दिल्ली से सटे नोएडा में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। एक और नया मामला सामने आने के बाद यहां मरीजों की संख्या 80 हो गई है। इन में 56 का अभी भी अस्पतालों में इलाज चल रहा है। नोएडा में मंगलवार को एक और कोरोना से संक्रमित व्यक्ति पाया गया है। इसकी जांच ग्रेटर नोएडा के जिम्स में बनी नई जांच प्रणाली से पता चला है।