newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Delhi Weather: दिल्ली में ठंड का सितम जारी, मौसम विभाग ने बताया अगले 2 दिनों में और बढ़ेगी शीत लहर

Delhi Weather: पहाड़ों पर लगातार बर्फबारी (Snowfall) हो रही है। वहां तापमान माइनस में चला गया है। जिसका असर मैदानी इलाके पर पड़ रहा है। इसलिए दिल्ली में ठंड (Delhi Cold) का प्रकोप जारी है। राजधानी में बढ़ती ठंड के साथ हवाएं भी लगातार चल रही है। जिससे तापमान में गिरावट आ रही है।

नई दिल्ली। पहाड़ों पर लगातार बर्फबारी (Snowfall) हो रही है। वहां तापमान माइनस में चला गया है। जिसका असर मैदानी इलाके पर पड़ रहा है। इसलिए दिल्ली में ठंड (Delhi Cold) का प्रकोप जारी है। राजधानी में बढ़ती ठंड के साथ हवाएं भी लगातार चल रही है। जिससे तापमान में गिरावट आ रही है। आईएमडी (IMD) ने आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान लगाया है। इसके चलते आनंद विहार इलाके में लोग ठंड से खुद को बचाने के लिए अलाव जलाते नजर आए।

आनंद विहार इलाके में ठंड से खुद को बचाने के लिए लोग आग के पास बैठे देखे गए। आईएमडी ने आज राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस का अनुमान लगाया है।

वहीं, भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अगले 2 दिनों के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ राजस्थान, दिल्ली और पश्चिम उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में शीत लहर की स्थिति की संभावना जताई है। साथ ही 17 दिसंबर को सुबह के समय उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, उत्तर प्रदेश में अलग-थलग पड़ी जेबों में घना कोहरा नजर आया।

पंजाब के अमृतसर में घने कोहरे की वजह से शीतलहर की स्थिति बनी हुई है। भारत के मौसम विभाग के अनुसार पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ राजस्थान, दिल्ली और पश्चिम उत्तर प्रदेश में अगले 2 दिनों के दौरान कुछ स्थानों पर शीत लहर की स्थिति होने की संभावना है।

पश्चिमी और पूर्वी राजस्थान में शीतलहर आज भी जारी है। सीकर (पूर्वी राजस्थान) भारत का मौसम विभाग ने आज भी न्यूनतम तापमान 0.5 ° C दर्ज किया गया।