newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Delhi Weather: दिल्ली में लुढ़का पारा, न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री पहुंचा पारा

पहाड़ों पर हो रही लगातार बर्फबारी (Snowfall) के चलते दिल्ली (Delhi) में भी कड़ाके की ठंड (Cold) पड़ रही है। ठंडी शीतलहर (cold Wave) के चलते दिल्ली-एनसीआर में तापमान लगातार गिर रहा है। कड़ाके की ठंड के चलते शनिवार को पारा लुढ़कर 3.9 डिग्री के करीब पहुंच गया है।

नई दिल्ली। पहाड़ों पर हो रही लगातार बर्फबारी (Snowfall) के चलते दिल्ली (Delhi) में भी कड़ाके की ठंड (Cold) पड़ रही है। ठंडी शीतलहर (cold Wave) के चलते दिल्ली-एनसीआर में तापमान लगातार गिर रहा है। कड़ाके की ठंड के चलते शनिवार को पारा लुढ़कर 3.9 डिग्री के करीब पहुंच गया है। इतनी ठंड के चलते लोग अपने घरों से बाहर निकलने से बच रहे है। इसी के साथ पूरे उत्तर भारत में शीत लहर जारी है।

weather cold

इसी तरह, श्रीनगर में भी इस मौसम का सबसे न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं, हिमाचल प्रदेश के केलांग में तापमान शून्य से नीचे 12.1 डिग्री सेल्सियस पर चला गया। पंजाब और हरियाणा में भी शीतलहर तेज हुई और आदमपुर में पारा शून्य से 1.9 डिग्री सेल्सियस नीचे तक लुढ़क गया जोकि दोनों राज्यों में सबसे कम दर्ज किया गया।

अमृतसर का न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। फरीदकोट, पठानकोट, बठिंडा, लुधियाना, पटियाला और गुरदासपुर का न्यूनतम तापमान क्रमश: 1.0, 2.2, 2.6, 2.8, 4 और 4.1 डिग्री सेल्सियस रहा। पड़ोसी राज्य हरियाणा में अंबाला का न्यूनतम तापमान 4.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि हिसार और करनाल का न्यूनतम तापमान क्रमश: 2.8 और 2.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

राजस्थान में माउंट आबू में तापमान में गिरावट आने से कई जगह बर्फ की हल्की परत जम गई है। पर्यटक इसका आनंद ले रहे हैं। पर्यटकों ने बताया, “हमारी माउंट आबू की यात्रा सफल हो गई। यहां बहुत अच्छा लग रहा है। पहली बार यहां इतनी बर्फ देखने को मिली है। यहां आकर हमारा पैसा वसूल हो गया।”

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में आज सुबह घना कोहरा छाए रहने से विज़िबिलिटी(दृश्यता) काफी कम हो गई।