newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Delhi Weather: दिल्ली समेत उत्तर भारत में नए साल का आगाज हुआ घने कोहरे के साथ, शीतलहर जारी

आज नए साल (New Year 2021) का आगाज हो गया है। सबको नए साल से काफी उम्मीदे हैं। ऐसे में नए साल का आगाज कड़ाके की ठंड (Cold) के साथ हुआ। देश की राजधानी में घना कोहरा (Fogg) छाया रहा।

नई दिल्ली। आज नए साल (New Year 2021) का आगाज हो गया है। सबको नए साल से काफी उम्मीदे हैं। ऐसे में नए साल का आगाज कड़ाके की ठंड (Cold) के साथ हुआ। देश की राजधानी में घना कोहरा (Fogg) छाया रहा। दिल्ली में सुबह अधिकतम तापमान 9 डिग्री दर्ज किया गया। साथ ही शीत लहर का कहर जारी है। पहाड़ों पर लगातार बर्फबारी हो रही है। जिसके चलते मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ रही है।

दिल्ली में आज सुबह घना कोहरा छाए रहने की वजह से विजिबिलिटी काफी कम हुई। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

दिल्ली- नोएडा डायरेक्ट (DND) फ्लाईवे पर आज सुबह घना कोहरा छाए रहने की वजह से विजिबिलिटी काफी कम हुई। एक व्यक्ति ने बताया, “मैं कल्याणपुरी से आ रहा हूं और मुझे कालकाजी डिपो जाना है। आज इतना कोहरा है कि कुछ दिखाई नहीं दे रहा है गाड़ी भी धीरे-धीरे चलानी पड़ रही है।”

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में आज सुबह घना कोहरा छाया रहा। कोहरे की वजह से विज़िबिलिटी काफी कम हुई। एक स्थानीय व्यक्ति ने बताया, “साल का पहला दिन है और ठंड बहुत ज्यादा है। कोहरा इतना है कि कुछ दिखाई नहीं दे रहा है।”

उत्तर भारत में ठंड का कहर

उत्तर भारत के कई राज्यों में आज घना कोहरा छाया रहा। साथ ही कई इलाकों में तापमान शून्य से नीचे लुढ़क गया। राजस्थान और मध्य प्रदेश में शीत लहर जारी है।मौसम विभाग के मुताबिक, जम्मू कश्मीर के गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 10.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।